एक्सप्लोरर

दिल्ली: सरकार की एक्सपर्ट कमिटी ने स्कूल खोलने की सिफारिश की, DDMA करेगा आखिरी फैसला

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी क्लास के लिए स्कूल खोले जाएं. धीरे धीरे स्कूल खोलने की सिफारिश की गई है. सबसे पहले बड़ी क्लास के छात्रों के लिए खोले जाने की भी बात कही गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर दिल्ली सरकार की एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी क्लास के लिए स्कूल खोले जाएं. धीरे धीरे स्कूल खोलने की सिफारिश की गई है. 

सबसे पहले बड़ी क्लास के छात्रों के लिए खोले जाने की भी बात कही गई है. उसके बाद मिडिल और आखिर में प्राइमरी स्कूल खोलने की सलाह दी गई है. स्कूल खोलने पर अंतिम फैसला DDMA की बैठक में होगा. दिल्ली में स्कूल किस तरह खोले जाएं इसको लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट कमिटी के गठन किया था.

एलजी ने दिए थे एक्सपर्ट कमेटी बनाने के निर्देश
इससे पहले दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल की अगुवाई में डीडएमए की एक बैठक हो चुकी है. इस बैठक में एलजी ने अधिकारियों को विस्तृत योजना तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश दिए थे. इसी के बाद दिल्ली सरकार ने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी.

डीडीएमए की इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पॉल, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ सुजीत सिंह, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कृष्ण वत्स भी मौजूद रहे.

स्कूल खोलने के पक्ष में दिल्ली सरकार, बच्चों के नुकसान का हवाला दिया
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बैठक के दौरान कहा कि लंबे समय से स्कूल बंद रखने से पढ़ाई का नुकसान हुआ है और अधिकतर अभिभावक दोबारा स्कूल खोले जाने के पक्ष में हैं. सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार की अभिभावक-शिक्षक बैठक में मौजूद रहने वाले आठ लाख अभिभावकों में से 90 फीसदी ने दोबारा स्कूल खोले जाने का समर्थन किया.

हिमाचल में 4 सितंबर स्कूल बंद
बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 4 सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया है. पहले 28 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए थे.

यह भी पढ़ें...

अफगान संकट का ड्राई फ्रूट्स पर दिखा असर, हैदराबादी बिरयानी के और महंगा होने के आसार

Parenting Tips: बच्चे का पढ़ाई में है कम फोकस, इन टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं उसकी Concentration

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget