एक्सप्लोरर

Compensation For Crop Damage: किसानों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा एलान, प्रति हेक्टेयर 50 हजार के हिसाब से मिलेगा मुआवजा

Compensation For Crop Damage: अरविंद केजरीवाल सरकार ने बारिश से फसल की बर्बादी पर मुआवजे को लेकर बड़ा एलान किया है. प्रति हेक्टेयर 50 हजार के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा.

Compensation For Crop Damage: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बारिश से फसल की बर्बादी पर मुआवजे को लेकर बड़ा एलान किया है. प्रति हेक्टेयर 50 हजार के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा मुआवजा देने का फैसला किया गया है. इस फैसले के बाद किसानों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा- आदेश जारी कर दिया गया है कि जिन जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनको पचास हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा- "मैंने आर्डर कर दिए हैं, सभी एसडीएम और डीएम पैमाइश कर रहे हैं. कहां-कहां फसलें बर्बाद हुई हैं इस पर काम चालू हो गया है. मुझे उम्मीद है कि दो हफ्ते के अंदर हम सारी पैमाइश और सर्वे पूरा कर लेंगे और उसके बाद डेढ़ महीने के अंदर आपका मुआवजा आपके एकाउंट में पहुंच जाएगा."

 

इससे पहले, दिल्ली सरकार ने सोमवार को बताया कि उसने रोजगार बाजार 2.0 का पोर्टल विकसित करने के लिए निविदा जारी की है. यह पोर्टल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से आपकी योग्यता और रोजगार को मैच करेगा और शहर के युवाओं को रोजगार से जुड़ी सेवाओं को प्रारंभ से लेकर अंत तक मुहैया कराएगा. उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार के रोजगार विभाग ने इस संबंध में 14 अक्टूबर को निविदा जारी की. उसमें कहा गया है कि रोजगार बाजार 2.0 ''कौशल प्रशिक्षण, करियर गाइडेंस और कौशल के लिए साख विकसित करने आदि का साधन होगा और मोबाइल ऐप भी मुहैया कराया जाएगा.'' उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगस्त 2020 में रोजगार बाजार 1.0 का लांच ''दिल्ली के बेराजगार युवकों और छोटे उद्यमों के लिए जीवनरेखा साबित हुआ.''

उन्होंने कहा, ''रोजगार बाजार के मौजूदा पोर्टल पर रोजगार पाने के इच्छुक 14 लाख से ज्यादा लोग और 10 लाख नौकरियां मौजूद हैं. भारत में किसी भी राज्य की सरकार का रोजगार मंच इतना सफल नहीं हुआ है. लेकिन हम यहीं नहीं रूकना चाहते.'' सिसोदिया ने कहा कि नया पोर्टल रोजगार बाजार 2.0 देश में अपनी तरह का पहला रोजगार पोर्टल होगा.

ये भी पढ़ें:

Aryan Khan Chat Leak: बॉलीवुड हीरोइन के साथ नशे की बातें करते थे आर्यन खान, NCB को मिली ये चैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget