एक्सप्लोरर

Dengue Alert: मच्छरों से अलर्ट दिल्ली सरकार! स्कूलों में बचाव के उपायों को सख्ती से लागू करने का निर्देश, बच्चों के लिए जरूरी हुए ये नियम

Delhi Schools Dengue Alert: हर साल दिल्ली में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बहुत सारे मामले आते हैं. ऐसे में इस बार स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर अभी से अलर्ट मोड पर आ गया है.

Delhi Government Dengue Alert: दिल्ली में बाढ़ और बारिश के चलते डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. इनसे निपटने के लिए अब दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. मंगलवार (18 जुलाई) को स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. 

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बारिश के कारण होने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया. साथ ही स्कूलों में मच्छरों से बचाव के उपायों को सख्ती से लागू करने और डेंगू की रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों की मदद लेने के लिए कहा. 

बैठक में कौन-कौन शामिल 

इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बच्चों को डेंगू और बुखार होने की आशंका ज्यादा होती है इसलिए शिक्षा निदेशालय और एमसीडी के सभी स्कूलों में सख्ताई बढ़ाने के लिए कहा गया. 

बच्चे करेंगे दिल्ली सरकार की मदद 

मच्छर न काट सकें इसके लिए बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए कहा गया है. दिल्ली सरकार डेंगू से निपटने के लिए सरकारी स्कूल के बच्चों की मदद भी लेगी. स्कूली बच्चे जागरूकता फैलाने और अपने घरों में कहीं पर भी स्थिर पानी एकत्रित न होने देने के लिए डेंगू होमवर्क के जरिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश में क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया कि अगर छात्र के पास पूरी आस्तीन की स्कूल यूनिफॉर्म नहीं है तो उन्हें पूरी आस्तीन वाली शर्ट, स्लैक्स सहित कोई भी कपड़ा पहनने की अनुमति दी जा सकती है. इसके अलावा एमसीडी और दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि डेंगू होमवर्क के नाम से स्कूली छात्रों को एक कार्ड दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

अनंतनाग में आतंकी हमला, 2 गैर कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget