एक्सप्लोरर

Delhi Girl Dragged Case: क्या शराब के नशे में धुत थे लड़की को कार से घसीटने वाले आरोपी? जांच के लिए FSL भेजा गया ब्लड सैंपल

Delhi Girl Dragged Case: सूत्रों के मुताबिक सड़क हादसे के दौरान आरोपियों ने करीब ढाई बोतल शराब पी थी. गाड़ी में ही इनकी न्यू ईयर पार्टी चल रही थी.

Delhi Girl Dragged Case: दिल्ली के कंझावला कांड को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मामले में अब पुलिस ने पांचों आरोपियों के ब्लड सैंपल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में जांच के लिए भेज दिए हैं. इससे पता लगाया जाएगा कि क्या वह इस हादसे के दौरान शराब के नशे में थे. एफआईआर में कहा गया है कि केवल दो आरोपी दीपक और अमित नशे में थे. 

बता दें कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार (02 जनवरी) को सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. हालांकि, पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरोपियों को पांच दिन हिरासत में भेजने की मांग की थी. 

गाड़ी में चल रही थी शराब पार्टी!

अभी तक की पूछताछ में इन आरोपियों ने कई राज उगले हैं. सूत्रों के मुताबिक हादसे के दौरान आरोपियों ने करीब ढाई बोतल शराब पी थी. गाड़ी में ही चली न्यू ईयर की शराब पार्टी के बाद सभी लोग मनोज मित्तल को घर छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. स्कूटी से टक्कर के बाद गाड़ी को बैक करते समय ही लड़की गाड़ी में फंस गई थी. आरोपियों ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने हादसा होने के बाद जिससे गाड़ी ली थी उसे वापस कर दी थी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बयान की जांच की जा रही है. 

रेप के एंगल से जांच की मांग 

हादसे में मारी गई 23 साल की लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि इस हादसे से पहले उसकी बेटी के साथ रेप भी किया गया था. उन्होंने पुलिस ने मांग की है कि इस मामले की जांच गंभीरता से की जाए. इसके  बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पुलिस को पत्र लिखकर मामले की जल्दी और सही तरीके से जांच करने की मांग उठाई है. उन्होंने पीड़िता का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. 

वहीं विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के खिलाफ नए आरोप जोड़े जा सकते हैं. हुड्डा ने कहा कि आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाया जाएग जिससे मामले की तह तक जाने में मदद मिलेगी. 

देशभर के लोगों में उबाल 

दरअसल, दिल्ली के कंझावला में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात को स्कूटी सवार एक युवती को कार से टक्कर मारी गई थी. हादसे के बाद भी कार सवार युवकों ने अपना वाहन नहीं रोका और कार में फंसी युवती को कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए. इस हादसे में युवती की मौत हो गई. हादसे के बाद से देशभर के लोगों में उबाल है. 

ये भी पढ़ें: 

कंझावला कांड: जिससे युवती को घसीटा, आरोपियों ने वो किराए पर ली थी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget