एक्सप्लोरर

Delhi Girl Dragged Case: घर में अकेले कमाने वाली थी लड़की, काम से लौटते वक्त हुआ हादसा- जानिए परिवार में और कौन-कौन

Delhi Girl Dragged Case: हादसे का शिकार हुई लड़की के पिता की मौत 8 साल पहले ही हो गई थी. घर खर्च चलाने के लिए लड़की ही एक इवेंट कंपनी में काम करती थी.

Delhi Girl Dragged Case: दिल्ली में एक बार फिर दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आने के बाद राजधानी सहित पूरे देश में रोष है. देशभर से लोग इस मामले में सही तरीके से जांच की मांग कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए आवाजें उठ रही हैं. पुलिस के मुताबिक, लड़की शादी और कई तरह के फंक्शन में पार्ट टाइम काम करती थी.

वह रविवार की रात भी ऐसे ही एक समारोह से अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया और आरोपी लटकती हुई लाश समेत कार को करीब 7 से 8 किलोमीटर तक दौड़ाते रहे. हादसे में मारी गई लड़की का एक भाई और छह बहनें हैं. युवती सभी भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी. दो बहनों की शादी हो चुकी है. 

युवती की मां ने साझा की ये जानकारी

अब मृतिका की मां के साथ एक बहन और दो भाई रहते हैं. लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी इस हादसे से पहले अपने काम के लिए पंजाबी बाग गई थी. वह शाम 5.30 बजे घर से निकली थी. उसने अपनी मां से कहा था कि वह रात 10 बजे तक घर पहुंच जाएगी. मां ने कहा कि उन्हें सुबह 10 बजे बेटी की मौत की जानकारी मिली. 

अकेली कमाने वाली थी लड़की 

जान गंवाने वाली लड़की ही पूरे परिवार में अकेली कमाने वाली थी. लड़की के पिता की मौत 8 साल पहले ही हो गई थी. युवती एक इवेंट कंपनी में काम करती थी. काम से लौटते वक्त ही यह हादसा हुआ है. पुलिस इवेंट कंपनी के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. लड़की की मां की दोनों किडनियां खराब हैं, इसलिए घर की सारी जिम्मेदारी लड़की के ही सिर पर थी. 

ये भी पढ़ें: 

Delhi Accident: महिला के शव को कार से घसीटने के मामले में चश्मदीद का दावा- 'होश में नहीं थे पुलिसवाले, नहीं की मदद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget