एक्सप्लोरर

दिल्ली: चार दिन में जुर्माने से 1.5 करोड़ रुपये इकट्ठा, मास्क न पहनने वालों के कटे सबसे ज्यादा चालान

दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मास्क न पहनने और अन्य जरूरी दिशानिर्देशों का पालन न करने पर जुर्माने की राशि को 2 हजार रुपये किया जा चुका है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज दिल्ली में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की हिदायत लोगों की दी गई है. हालांकि कई लोग इनका पालन करते हुए दिखाई नहीं दिए गए हैं. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने हाल ही में मास्क न लगाने समेत कई अन्य नियमों पर जुर्माने की राशि में इजाफा कर दिया था. वहीं थोड़े ही दिनों में दिल्ली पुलिस ने नई जुर्माना राशि के हिसाब से करोड़ों रुपये वसूल कर लिए है.

दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मास्क न पहनने और अन्य जरूरी दिशानिर्देशों का पालन न करने पर जुर्माने की राशि को 2 हजार रुपये किया जा चुका है. पहले जुर्माने के तौर पर 500 रुपये वसूल किए जाते थे. वहीं 2000 रुपये के नए जुर्माना राशि के तहत दिल्ली सरकार ने 20 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसके बाद अब तक दिल्ली में 2000 रुपये के जुर्माना राशि के हिसाब से चार दिनों में ही 1.5 करोड़ रुपये की रकम इकट्ठा कर ली गई है.

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 20 नवंबर से अब तक कुल 7,655 चालान जारी किए गए हैं. जिनमें से थूकने के कारण केवल चार चालान जारी किए गए हैं. वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के लिए 218 चालान काटे गए हैं. इसके अलावा मास्क न पहनने को लेकर सबसे ज्यादा 5388 चालान काटे गए हैं. हालांकि, पुलिस ने कहा कि सोमवार तक कोविड नियमों के उल्लंघन में तेजी से कमी आई है, जहां केवल 410 चालान जारी किए गए थे.

2 हजार का जुर्माना

देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में कुछ नियमों को तोड़ने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाए जाने का ऐलान किया गया था. दिल्ली के उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी प्रबंधन नियंत्रण-2020 के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी थी. नए नियमों के तहत अब कोरोना के मानदंडों और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके साथ ही मास्क न पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा आदि खाने पर भी 2000 रुपये जुर्माना देना होगा.

दिल्ली में कितने कोरोना केस

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. दिल्ली में हर रोज कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कारण 5.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अब हर रोज करीब 6 हजार से ज्यादा नए केस देखने को मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब इन पांच नियमों को तोड़ने पर लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना मास्क नहीं पहनने पर सबसे ज्यादा जुर्माना दिल्ली में, जानिए गुजरात, यूपी, राजस्थान, एमपी, बिहार में कितना है फाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget