एक्सप्लोरर

Delhi Flood: 'एलजी वीके सक्सेना को बताया था कि NDRF की जरूरत है, लेकिन...', SC तक पानी पहुंचने पर बोले मंत्री सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bhardwaj Interview: आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि रेगुलेटर की मरम्मत करने के लिए एनडीआरएफ दलों को तैनात करने को कहा गया था, लेकिन अफसरों ने बात नहीं मानी.

Delhi Flood: दिल्ली में बारिश होने के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई. यमुना का जलस्तर तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार (14 जुलाई) को शाम छह बजे घटकर 208.17 मीटर पर आ गया. हालांकि, शहर के कई प्रमुख इलाके अब भी जलमग्न हैं. 

इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने समय से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें उपलब्ध नहीं करवाईं.

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''मैंने बहुत शिष्टाचार से एलजी वीके सक्सेना को बताया कि एनडीआरएफ की टीम तैनात करने में देरी हुई. मैंने ऐसा कुछ छिपाकर नहीं किया.'' 

भारद्वाज ने कहा, ''रात को खबर मिली की पानी का एक रेगुलेटर टूटा हुआ है. ये पता लगा कि पानी वापस लौटा तो सुप्रीम कोर्ट तक में पानी भर देगा. इसके लिए हम काफी चिंतित थे. मैंने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान देखा कि 150 से 200 मजूदर काम कर रहे हैं, लेकिन ये काफी नहीं था. ऐसे में मैंने व्हाट्सऐप ग्रुप पर रात को 11 बजकर 19 मिनट पर लिखा कि अश्विनी जी  (संभागीय आयुक्त) एनडीआरएफ को बुला लीजिए क्योंकि एनडीआरएफ के पास तकनीक होती है. इस पर अफसरों ने मना कर दिया.'' 

उन्होंने आगे कहा कि आतिशी ने लिखा कि आर्मी की इंजीनियर रेजीमेंट को बुला लेते हैं लेकिन अफसरों ने ये बात भी नहीं मानी. एलजी वीके सक्सेना ने सुबह-सबुह कहा कि एनडीआरएफ की टीम यहां मौजूद है. इस पर मैंने कहा कि ये रात को आ जाते तो इससे दिल्ली का फायदा हो जाता और सुप्रीम कोर्ट तक पानी नहीं भरता. मेरा कहने का मतलब है कि आपातकालीन स्थिति में तो अफसर मंत्रियों की बात माने. मनमुटाव तो चलता रहता है. 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना क्या बोले?
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सौरभ भारद्वाज के आरोप पर कहा था कि यह वक्त साथ मिलकर काम करने का है ना कि आरोप-प्रत्यारोप का. मैं भी बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन इस क्षण यह जरूरी नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटकर 208.17 मीटर हुआ, ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget