एक्सप्लोरर

संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है ईडी, तैयार की 15 सवालों की लिस्ट

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह को ईडी की पांच दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है. इस हिरासत में उनसे शराब घोटाले से जुड़े कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे.

Delhi Excise Policy Scam: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति घोटाले में पांच दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा दिया गया है. उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया और फिर गुरुवार (5 अक्टूबर) को अदालत में उनकी पेशी हुई. संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे. यहां उनसे कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे. एक बार हिरासत की अवधि समाप्त होगी, तो उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा को भी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है. शुरुआत में ईडी सीडीआर और दूसरे आरोपियों के बयानों को संजय सिंह के सामने रखकर सवाल करेगी. ईडी की तरफ से सवालों की एक लिस्ट भी तैयार की गई है, जिसे संजय सिंह से पूछा जाएगा. दिल्ली शराब घोटाले में दिनेश अरोड़ा अब सरकारी गवाह बन गया है. उसके बयान के आधार पर ही संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है. आप ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया है.

ईडी क्या सवाल पूछ सकती है? 

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से कुल मिलाकर 15 सवालों की लिस्ट तैयार की गई है. इन सवालों से संजय सिंह का आमना-सामना होने वाला है. इनमें से कुछ सवाल हो सकता है कि दिनेश अरोड़ा को सामने बैठाकर भी पूछे जाएंगे. 

  1. आप दिनेश अरोड़ा को कैसे जानते है?
  2. दिनेश अरोड़ा से आपकी पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी?
  3. क्या आपके साथ दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा की कोई मीटिंग आपके सरकारी घर पर हुई थी?
  4. अगर हुई थी तो ये मीटिंग कब हुई थी और क्यों हुई थी?
  5. इस मीटिंग में और कौन कौन लोग शामिल थे?
  6. सर्वेश मिश्रा कौन है? क्या आपका स्टाफ मेंबर है? आपके साथ कब से जुड़ा हुआ है?
  7. क्या आपने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से मिलवाया था?
  8. क्या आपने रेस्त्रां मालिकों से पैसा इकट्ठा करने के लिए दिनेश अरोड़ा को कहा था? क्या आपके कहने पर 82 लाख रुपये का चेक दिया था?
  9. अमित अरोड़ा की पीतमपुरा स्थित शराब की दुकान को ओखला ट्रांसफर कराने में आपकी की भूमिका थी? क्या आपने उसकी मदद की थी?
  10. क्या दिनेश अरोड़ा ने आप तक 2 करोड़ रुपये पहुचाए थे. अगर पहुंचाया था क्यो दिया गया था?
  11. क्या आपने अपने स्टाफ मेंबर सर्वेश मिश्रा को दिनेश अरोड़ा से 1 करोड़ रुपये लेने के लिए कहा था?
  12. क्या ये पैसा आपके घर पर दिया गया था? जब पैसा दिया जा रहा था उस वक्त आप कहां थे?
  13. क्या सर्वेश मिश्रा के दिनेश अरोड़ा से पैसा लेने की जानकारी आपको थी?
  14. एक्साइज पॉलिसी की ड्राफ्टिंग में आपकी क्या भूमिका थी?
  15. क्या आपने दिनेश और अमित अरोड़ा की अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कराई थी?

संजय सिंह को चुप कराने की कोशिश: आप

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही आप सड़कों पर उतरी हुई है. गुरुवार (5 अक्टूबर) को आप ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया. आप का कहना है कि संजय सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें चुप कराने की कोशिश हो रही है. पार्टी का ये भी कहना है कि अगर सच में सरकार के पास कोई सबूत है, तो उसे पेश करना चाहिए. आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों में आप नेताओं से जुड़े अलग-अलग लोकेशन पर छापेमारी की है. मगर उन्हें एक भी सबूत नहीं मिला है. 

यह भी पढ़ें: संजय सिंह से 5 दिनों तक ED करेगी पूछताछ, सीएम केजरीवाल बोले, 'समय बर्बाद कर रही है एजेंसियां'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget