एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: शराब नीति मामले में हाईकोर्ट पहुंचे संजय सिंह, याचिका दायर कर अदालत से जमानत देने की मांग की

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह जेल में बंद हैं. उनके अलावा मनीष सिसोदिया भी जेल में ही बंद हैं.

Sanjay Singh Bail Plea: दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद आप नेता संजय सिंह ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शराब नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. संजय सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत खारिज करने के फैसले को चुनौती दी. आप नेता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था. 

संजय सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में भी जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था. अदालत ने 22 दिसंबर, 2023 को जमानत देने से इनकार कर दिया था. राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया की इसी मामले में न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया था. संजय सिंह 13 अक्टूबर से ही न्यायिक हिरासत में हैं और अदालत ने पिछले महीने उनकी हिरासत को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया था. जिसके बाद ही उन्होंने जमानत याचिका दायर की है. 

अदालत ने क्या कहा था?

अदालत ने कहा था, 'सभी बातों को ध्यान में रखा गया है और मौखिक एवं दस्तावेज के तौर पर जमा सबूतों पर विचार किया गया है. जांच के दौरान आवेदक (संजय सिंह) के खिलाफ इन सबूतों को इकट्ठा किया गया है और अदालत के रिकॉर्ड पर रखा गया है. अदालत का मानना है कि आवेदक के खिलाफ मामला सही है और सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में आवेदक की भागीदारी है.'

संजय सिंह की तरफ से अदालत में जमानत के लिए याचिका ऐसे समय पर दायर की गई है, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को तीन बार नोटिस भेजा है. हालांकि, केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी बताया है. उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव प्रचार से रोकने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं. दिल्ली सीएम ने यहां तक कहा है कि उनकी गिरफ्तारी की साजिश भी चल रही है. 

यह भी पढ़ें: क्या हैं केजरीवाल पर लगे वो पांच आरोप, जिन्हें लेकर दिल्ली सीएम से पूछताछ करना चाहती है ED? यहां जानिए

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget