एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: सीबीआई की जेल में पूछताछ वाले फैसले को के. कविता ने दी चुनौती, राऊज एवेन्यू कोर्ट करेगा सुनवाई

CBI Interrogation With K Kavitha Case: दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद के कविता से सीबीआई पूछताछ का आदेश कोर्ट ने बीते दिन दिया था.

Delhi Liquor Policy Case: बीआरएस नेता के. कविता ने सीबीआई की जेल में पूछताछ के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है. जिस पर राऊज एवेन्यू कोर्ट दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा. उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने शुक्रवार (05 अप्रैल) को अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें सीबीआई को कविता से न्यायिक हिरासत में जेल में पूछताछ करने की इजाजत दी गई है.

बीआरएस एमएलसी कविता के वकील नितेश राणा ने कहा कि सीबीआई ने कविता को अर्जी के बारे में सूचना नहीं दी और उनके पक्ष सुने बिना ही कोर्ट ने आदेश पारित कर दिया. फिलहाल के. कविता दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को उनसे जेल में पूछताछ करने की इजाजत दे दी है.

15 मार्च को गिरफ्तार हुईं थी के. कविता

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने के. कविता को 15 मार्च को कथित आबकारी घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था. वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई की याचिका पर अदालत ने पूछताछ वाला आदेश जारी किया. जांच एजेंसी ने न्यायिक हिरासत में कविता से पूछताछ करने की अदालत से अनुमति मांगी थी. ईडी और सीबीआई के मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश कोवरी बावेजा ने एजेंसी को कविता से पूछताछ करने की अनुमति दे दी.

सीबीआई ने अपनी अर्जी में, सह-आरोपी बुची बाबू से बरामद मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप बातचीत और एक भूमि सौदे से जुड़े दस्तावेजों के सिलसिले में कविता से पूछताछ करने एवं उनका बयान दर्ज करने की अदालत से अनुमति मांगी थी. चूंकि, कविता पहले से न्यायिक हिरासत में हैं इसलिए जेल में उनसे पूछताछ के लिए अदालत की अनुमति की जरूरत थी.

के. कविता ने मांगी अंतरिम जमानत

कविता के वकील नीतेश राणा ने कहा, ‘‘आरोपी को सुनने का अवसर दिये बिना आदेश पारित किया गया.’’ कविता (46) ने अपने 16 वर्षीय बेटे की परीक्षाओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत पर उन्हें (कविता को) रिहा करने का गुरुवार को अदालत से अनुरोध किया था.

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता पर ‘साउथ ग्रुप’ की एक प्रमुख सदस्य होने का आरोप है, जिसने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस का एक बड़ा हिस्सा प्राप्त करने के एवज में 100 करोड़ रुपये की कथित तौर पर रिश्वत दी थी. कविता को पिछले मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: बच्चे के एग्जाम के नाम पर के कविता ने मांगी बेल, कहा- मंजूरी दे देंगे तो आसमान नहीं गिर जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget