एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल और कविता की 14 दिनों तक बढ़ी न्यायिक हिरासत, 7 मई तक तिहाड़ में रहेंगे दिल्ली सीएम

Delhi Excise Policy: अरविंद केजरीवाल और के. कविता दोनों ही नेताओं को मार्च में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था.

Arvind Kerjiwal-K Kavitha Custody: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता और चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है. दिल्ली शराब नीति मामले में तीनों की हिरासत को 14 दिनों तक बढ़ाया गया है. इस तरह दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में ही रहने वाले हैं. कविता को भी तिहाड़ जेल में रखा गया है. 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता की न्यायिक हिरासत सीबीआई के केस में बढ़ाई है, जो दिल्ली शराब नीति से ही जुड़ी हुई है. केजरीवाल, कविता और चनप्रीत को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया था. अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले महीने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसी तरह से केजरीवाल की गिरफ्तारी से लगभग एक हफ्ते पहले 15 मार्च हैदराबाद से ईडी ने कविता को अरेस्ट किया. चनप्रीत की गिरफ्तारी 15 अप्रैल को हुई थी. 

केजरीवाल की जांच के लिए एम्स गठित करेगा मेडिकल बोर्ड

वहीं, न्यायिक हिरासत बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के मुखिया की एक याचिका को खारिज कर दिया था. इसमें केजरीवाल ने मांग की थी कि उन्हें पत्नी सुनीता केजरीवाल की मौजूदगी में अपने डॉक्टर्स से रोजाना 15 मिनट तक मेडिकल कंसल्टेशन की इजाजत दी जाए. हालांकि, कोर्ट ने निर्देश दिया कि केजरीवाल को जरूरी मेडिकल इलाज दिया जाए. 

अदालत ने ये भी कहा कि तिहाड़ जेल अधिकारी एम्स डायरेक्टर के जरिए गठित एक मेडिकल बोर्ड को नियुक्त करेंगे, जिसमें एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट शामिल होंगे. बोर्ड यह तय करेगा कि केजरीवाल के खून में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन की जरूरत है या नहीं. साथ ही बोर्ड उनके स्वास्थ्य संबंधी अन्य पहलुओं पर भी गौर करेगा. 

केजरीवाल को दी गई इंसुलिन

वहीं, अरविंद केजरीवाल को ब्लड शुगर बढ़ने के बाद इंसुलिन दी गई. तिहाड़ एक अधिकारी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को बताया कि एम्स के डॉक्टरों की सलाह पर केजरीवाल को सोमवार शाम कम डोज वाली इंसुलिन की दो यूनिट दी गईं. उन्होंने बताया कि दिल्ली सीएम का ब्लड शुगर 217 हो गया था, जिसके बाद उनकी देखभाल करने वाले डॉक्टरों ने इंसुलिन लगाने का फैसला किया. 

यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति में ED का बड़ा एक्शन, गोवा चुनाव में AAP के लिए फंड जुटाने के आरोप में चनप्रीत गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget