एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: कंस को पता था कृष्ण ही उसका वध करेंगे, वैसे ही बीजेपी को पता है केजरीवाल ही उसका अंत करेंगे- राघव चड्ढा

Delhi Liquor Policy Case: राघव चड्ढा ने कहा कि कंस को पता था कि कृष्ण ही उसका वध करेंगे, वैसे ही बीजेपी को पता है कि अरविंद केजरीवाल ही बीजेपी का अंत करेंगे

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति केस में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार (16 अप्रैल) को सीबीआई के सामने पेश हुए. आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस करके 'आप' को भगवान कृष्ण कहा और बीजेपी को कंस बताया.

राघव चड्ढा ने कहा, "कंस को पता था कि कृष्ण ही उसका वध करेंगे, वैसे ही बीजेपी को पता है कि अरविंद केजरीवाल ही बीजेपी का अंत करेंगे, इसलिए बीजेपी केजरीवाल का राजनीतिक वध करने का प्रयास कर रही है. जैसे कंस, कृष्ण का बाल बांका नहीं कर पाया, बीजेपी भी केजरीवाल को कुछ नहीं कर पाएगी."

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को आबकारी नीति केस में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे. केजरीवाल के साथ में पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के मंत्री और आप सांसद सीबीआई कार्यालय गए थे.

मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा- केजरीवाल 
केजरीवाल ने सीबीआई दफ्तर के बाहर मीडिया से कहा, "मैं सभी सवालों के जवाब दूंगा, बीजेपी नेता इसकी (मेरी गिरफ्तारी) की बात कर रहे हैं. सीबीआई पर बीजेपी का नियंत्रण है." सीबीआई के सामने पेश होने से पहले, केजरीवाल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे थे. 

पंजाब का राजस्व 40 प्रतिशत तक बढ़ा
राघव चड्ढा ने कहा, अगर दिल्ली की आबकारी नीति इतनी खराब थी तो वही शराब नीति पंजाब में लागू की गई, जिससे पंजाब का राजस्व 40 प्रतिशत तक बढ़ गया. इससे साबित होता है कि खोट नीति में नहीं था, बल्कि बीजेपी की नीयत में था इसलिए इन्होंने सीबीआई-ईडी द्वारा मनगढ़ंत साक्ष्य के आधार पर समन भेज दिया. 

संघर्ष को झेलकर निकली पार्टी
आप नेता चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, लाठी, आंसू बम और हर तरह के संघर्ष को झेलकर निकली पार्टी है. यह आंदोलन से निकली पार्टी है. हम उस मिट्टी से नहीं बने जो तुम्हारी रेड और सीबीआई-ईडी के समन और तुम्हारे जेलों से डर कर बैठ जाएंगे.

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. यह बैठक केजरीवाल के आवास पर हुई.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal CBI Questioning Live: 'दिल्ली को नॉर्थ कोरिया बना दिया, यह इमरजेंसी नहीं तो क्या है?' AAP नेताओं को डिटेन करने पर बोले जैस्मिन शाह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget