एक्सप्लोरर

Delhi Excise Case: शराब नीति पर सीबीआई ने दर्ज की FIR, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों का है नाम

Delhi CBI Raid: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की थी.

Manish Sisodia CBI Raid: सीबीआई ने कथित आबकारी घोटाले में अपनी प्राथमिकी (FIR) में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) सहित 15 आरोपियों का नाम शामिल किया है. सीबीआई अधिकारी ने ये जानकारी दी है. एफआईआर में कुछ शराब कंपनियों के भी नाम हैं. इसके साथ-साथ 15 लोगों के अलावा कई अज्ञात लोगों के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं. सीबीआई (CBI) के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर आपराधिक साजिश और खातों में हेरफेर का भी आरोप लगा है. ये एफआईआर 120-B, 477-A और सेक्शन-7 के तहत दर्ज की गई है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के मामले में शुक्रवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित कई राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी की. उनके आवास के अलावा अधिकारियों ने मनीष सिसोदिया की आधिकारिक कार की भी तलाशी ली है. 

उपराज्यपाल ने सीबीआई को सौंपी थी सिफारिश

सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आबकारी नीति में नियमों के कथित उल्लंघन और खामियों को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. जिसके एक महीने बाद ये छापेमारी की गई है. 

छापेमारी को लेकर क्या बोले मनीष सिसोदिया?

आबकारी विभाग की देखरेख करने वाले मनीष सिसोदिया ने कहा कि नीति सरकारी शराब की दुकानों में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए थी. सिसोदिया ने कहा कि मैं जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करूंगा. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस रेड को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इसे राजनीतिक साजिश बताया है. 

आप ने बीजेपी पर लगाए आरोप

आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सुबह से बीजेपी के नेता पीसी और न्यूज के जरिए बता रहे हैं कि शराब नीति में घोटाले हुए हैं, लेकिन यह किसी को नहीं पता कि घोटाला हुआ क्या है. ये सब तब नहीं पता था जब गुजरात में शराब से लोगों की मौत हुई, उस पर कार्रवाई नहीं हुई. अब कह रहे हो शराब की वजह से कार्रवाई हो रही है, भ्रष्टाचार की वजह से कार्रवाई हो रही है. 

"बदले की भावना से राजनीति कर रहे हैं"

उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी (PM Modi) ने किया, कुछ दिन बाद ही वह धंस गया, तब कार्रवाई नहीं हुई. 2024 का चुनाव दिख रहा है आपको इसलिए बदले की भावना से आप राजनीति कर रहे हो. अभी तक विकल्प नहीं दिख रहा था, लेकिन दिल्ली (Delhi) और पंजाब के कामों से दिख रहा है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक विकल्प हैं. कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना जो आप कर रहे हो वह दिख रहा है. लोकतंत्र में जनता की ताकत होती है, 2024 में केजरीवाल बनाम मोदी होगा..

ये भी पढ़ें- 

CBI Raids: मनीष सिसोदिया के घर पर करीब 9 घंटे से जारी सीबीआई की रेड, AAP ने बताया साजिश, बीजेपी ने घेरा | 10 बड़ी बातें

CBI Raids: केजरीवाल के घर मिले थे 4 मफलर, सिसोदिया के यहां केवल कॉपी-पेंसिल मिलेंगे, CBI रेड पर बोले राघव चड्ढा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget