एक्सप्लोरर

अब दिल्ली में फ्री बिजली के लिए 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए कैसे करें अप्लाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार ने बिजली पर सब्सिडी पाने के लिए अप्लाई करने की तारीख को बढ़ा दी है.

Electricity Subsidy In Delhi: दिल्ली सरकार ने बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए अभी तक आवेदन करने में असफल रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. दिल्लीवालों की मांग पर दिल्ली सरकार ने बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए आवेदन करने की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी. अब 15 नवंबर तक आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को भी एक अक्टूबर से बिजली पर सब्सिडी मिलेगी. 

3 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 15 नवंबर तक आवेदन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इससे पहले 31 अक्टूबर को सब्सिडी के लिए आवेदन करने की अवधि खत्म हो गई थी. आवेदन करने से वंचित लोगों की मांग पर दिल्ली सरकार ने यह मोहलत दी है. दिल्ली में करीब 58 लाख बिजली उपभोक्ता हैं. इनमें से करीब 47 लाख उपभोक्ताओं को बिजली पर सब्सिडी मिलती है. इसमें से अब तक 35 लाख उपभोक्ता सब्सिडी लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं.

दिल्ली निवासियों के लिए बिजली प्लान
दिल्ली सरकार दिल्ली में सभी निवासियों को 200 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री देती है, जबकि 201 से 400 यूनिट तक आधा रेट लिया जाता है. दिल्ली में करीब 58 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं. इसमें से 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है. वहीं, इन 47 लाख उपभोक्ताओं में से 30 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके बिजली के बिल जीरो आते हैं, जबकि 16 से 17 लाख उपभोक्ताओं के बिजली के बिल आधे आते हैं.

सरकार के मुताबिक, दिल्ली में काफी लोग मांग कर रहे थे कि बिजली पर सब्सिडी उनको ही दी जाए, जो बिल देने में असमर्थ हैं. काफी लोग बिल देने में समर्थ हैं और उनसे बिल लिए जाएं. इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने तय किया कि एक अक्टूबर से उन्हीं उपभोक्ताओं को बिजली पर सब्सिडी मिलेगी, जो आवेदन कर इसकी मांग करेंगे. 

15 सितंबर 2022 से बिजली पर सब्सिडी के लिए आवेदन लिया जा रहा था. दिल्ली सरकार द्वारा दी गई समयावधि में करीब 35 लाख उपभोक्ताओं ने बिजली पर सब्सिडी के लिए आवेदन किया है. जबकि बिजली पर सब्सिडी लेने वालों की कुल संख्या करीब 47 लाख है. काफी उपभोक्ता ऐसे हैं, जो जागरूकता के अभाव में आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, जबकि कुछ तकनीकि कारणों से आवेदन नहीं कर पाए हैं. आवेदन करने की अवधि समाप्त होने पर इन उपभोक्ताओं की तरफ से थोड़ा और समय देने की मांग की जा रही थी, ताकि वे भी आवेदन कर सकें. इसको लेकर सरकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है.

15 नवंबर के बाद आवेदन करने वालों को अक्टूबर महीने का देना होगा बिल
वहीं, 15 नवंबर के बाद जो लोग आवेदन करेंगे, उनको फिर अक्टूबर महीने का बिल भरना पड़ेगा और उनको नवंबर महीने से बिजली पर सब्सिडी मिलेगी. इसी तरह दिसंबर में जो लोग आवेदन करेंगे, उनको अक्टूबर और नवंबर महीने का बिजली का बिल भरना पड़ेगा और दिसंबर से उनको सब्सिडी मिलेगी. 15 नवंबर के बाद बिजली उपभोक्ता  जिस महीने में सब्सिडी के लिए आवेदन करेंगे, उनको उस महीने से सब्सिडी मिलेगी और उनको फार्म भरने से पहले के महीने का बिल देना होगा.

बिजली पर सब्सिडी के लिए ऐसे कर सकते है आवेदन

  • दिल्ली सरकार ने 7011311111 नंबर जारी किया है.
  • इस नंबर मिस्ड कॉल या फिर Hi लिखकर भेजें. 
  • तुरंत बाद एक SMS आएगा, जिसमें एक लिंक होगा. 
  • उस लिंक पर क्लिक करने पर आपके वाट्सएप पर एक फार्म खुल जाएगा
  • आप उस फार्म को भरकर भेज दें और आप सब्सिडी लेने की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.
  • जिनके मोबाइल नंबर बिजली के बिल के साथ पंजीकृत है, उनको दिल्ली सरकार भी मैसेज भेजेगी.
  • आवेदन के तीन दिन बाद SMS या ई-मेल से सूचना दी जाएगी कि आपकी सब्सिडी जारी है.

ये भी पढ़ें-
भगोड़े विजय माल्या के वकील ने कहा- संपर्क नहीं हो पा रहा, सुप्रीम कोर्ट ने दी केस से अलग होने की इजाज़त

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget