एक्सप्लोरर

केन्द्र की योजनाओं का लाभ दिल्ली को केजरीवाल ने नहीं लेने दिया- मनोहर लाल खट्टर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया. अपनी सभा के दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में प्रचार में अब महज कुछ घंटों का समय बाकी है, ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने में एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रखा है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने द्वारका, दिल्ली कैंट, मोतीनगर, जनकपुरी और विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में आज बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला और कहा कि केन्द्र की जो भी योजनाएं शुरू हुई हैं उसका लाभ दिल्ली को केजरीवाल ने नहीं लेने दिया है.

मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के लोगों से कहा, "एक तरफ झूठ और नकारात्मकता की राजनीति करने वाले लोग हैं, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ चलने वाली भारतीय जनता पार्टी है, जो सकारात्मक सोच के साथ जनहित के कार्य करती है. हरियाणा की तरह केंद्र सरकार की योजनाओं का भी पूरा लाभ देश के उन राज्यों की जनता को मिल पा रहा है, जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, लेकिन दिल्ली में केजरीवाल ने केवल अपना राजनीतिक हित साधने के लिए जनता को उनके अधिकारों से वंचित रखा. वे झूठ बोलने के साथ-साथ जनविरोधी भी हैं."

सीएम खट्टर ने कहा, "हरियाणा में लगभग डेढ़ साल के दौरान 90 हजार से अधिक लोगों का उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ है. यह योजना इन सभी के लिए वरदान साबित हुई है. गरीब महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन का लाभ मिला है. गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिल रहे हैं." खट्टर ने कहा, "आप खुद सोचिए जब किसी गरीब को छत मिलती है तो उसे कितनी खुशी मिलती है, लेकिन कितनी हैरानी की बात है कि दिल्ली में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू न करके गरीब जनता से उसका हक छीन लिया. इतना ही नहीं केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना को भी दिल्ली में लागू होने नहीं दिया और पांच साल तक केवल आरोप-प्रत्यारोप किया."

मनोहर लाल खट्टर ने सभा में आगे कहा, हरियाणा में 15.50 लाख लाभार्थी परिवारों में से 18 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान योजना के कार्ड बनाए जा चुके हैं. दूसरी ओर जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता में आए तो उन्होंने हरियाणा में उन लोगों का साथ छोड़ दिया, जो सब कुछ छोड़ कर आम आदमी पार्टी में आए थे. उन्होंने इसी जिद में केंद्र सरकार की योजनाएं भी दिल्ली में लागू नहीं होने दीं. इसलिए केजरीवाल की जिद और काम करने का तरीका न समाज हित में है और न ही प्रदेशहित में है. दिल्ली की जनता यह बात भूली नहीं है और आठ फरवरी को जवाब जरूर देगी. खट्टर ने कहा, "हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली की समझदार जनता पोलिंग बूथ पर सही फैसला करेगी."

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: सज्जाद लोन और महबूबा मुफ्ती के करीबी नेता वाहीद पारा 6 महीने बाद रिहा जेएनयू हमले में शामिल कुछ दंगाइयों की पहचान कर ली गई है- गृह राज्य मंत्री
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget