एक्सप्लोरर

Delhi Election Results: जीत के बाद परिवार संग हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे. इससे पहले बीजेपी उन पर सिर्फ चुनाव के दिनों में ही मंदिर जाने का आरोप लगा चुकी है.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनावों में एक बार फिर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे. हनुमान मंदिर पहुंचकर केजरीवाल ने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनकी बेटी और बेटा भी मौजूद थे. इसके साथ ही पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे.

केजरीवाल पार्टी मुख्यालय से सीधे पहुंचे हनुमान मंदिर

जैसे ही नतीजों का एलान हुआ और अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं के बीच आकर दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया. उसके बाद केजरीवाल अपने पूरे परिवार और सहयोगी मनीष सिसोदिया के साथ सबसे पहले पार्टी कार्यालय से निकले तो सीधे हनुमान मंदिर पहुंचे जहां पर वह मतदान से एक दिन पहले भी आए थे. सात फरवरी को जब अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पहुंचे थे तो उनको नहीं पता था की नतीजे इस तरह से उनके पक्ष में आने वाले हैं, लेकिन आज जब वह हनुमान मंदिर पहुंचे तो तस्वीर साफ हो चुकी थी कि केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

हनुमान चालीसा और हनुमान पूजा भी बना चुनावी मुद्दा

दिल्ली विधानसभा चुनावों में हनुमान चालीसा और हनुमान पूजा भी एक मुद्दा बन गया था. जब टीवी चैनल के कैमरे पर केजरीवाल ने हनुमान चालीसा गाकर सुनाई तो बीजेपी की तरफ से कहा गया कि केजरीवाल हनुमान चालीसा को इस वजह से गा रहे हैं क्योंकि उनको चुनावों में हार का डर सता रहा है और जब केजरीवाल हनुमान मंदिर पहुंचे तो बीजेपी की तरफ से एक वीडियो जारी कर यह बताने की कोशिश की गई कि केजरीवाल ने जूते उतारने के बाद बिना हाथ धोए हनुमान जी की पूजा की और उनका अपमान किया.

हनुमान भक्त केजरीवाल!!

अब जबकि केजरीवाल प्रचंड जीत हासिल कर चुके हैं और एक भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो उन्होंने हनुमान मंदिर आकर यह संदेश जरूर दे दिया कि वह सिर्फ चुनावों के दौरान ही हनुमान जी को नहीं याद करते बल्कि हनुमान जी में उनकी गहरी आस्था भी है.

ये भी पढ़ें

तेजस्वी यादव ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं, कहा- जनता ने काम पर वोट किया केजरीवाल से हारने के बाद क्या बोले 'रिंकिया के पापा' मनोज तिवारी, ट्वीट कर किया था जीतने का दावा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget