एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं, कहा- जनता ने काम पर वोट किया

तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने काम पर वोट किया हैइसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये बिलकुल एकतरफा चुनाव हुआ है

पटना: दिल्ली में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने वाले अरविंद केजरीवाल को बधाइयां मिल रही हैं. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि वे इस जीत के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हैं. जनता ने जो जनादेश दिया है उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए.

केजरीवाल को जीत की बधाई देने के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''जिस प्रकार से काला कानून वहां बीजेपी ने लगा रखा था और जिस प्रकार के नारे वहां लगे...क्या क्या नारे वहां नहीं लगे. केंद्रीय मंत्रियों द्वारा एक रात पहले जिस प्रकार से धन का प्रयोग किया गया वो भी हमने देखा. बल का प्रयोग किया गया. दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष दूसरे वर्ण को गाली देने का काम कर रहे हैं. ये जो नफरत का जहर फैलाने का काम किया था बीजेपी के लोगों ने तो दिल्ली की जनता का स्टैंड क्लियर है और काम पर वोट किया है.''

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल ने पांच साल जो काम किया उसे देखते हुए वहां की जनता ने उन्हें एक और मौका दिया है. एकबात तो है जो एक संदेश है कि नफरत की राजनीति नहीं होनी चाहिए. सकारात्मक राजनीति होनी चाहिए. काम को लेकर जनता के बीच जाएं. शिक्षा, रोजगार, देश में जिस प्रकार से आर्थिक मंदी है, महंगाई और गरीबी है इन सारे चीजों पर हमलोगों को विचार करने की आवश्यकता है. हम सभी को एकजुट होकर समस्या का निदान करना चाहिए, न कि जहर पैदा करने की राजनीति करें. इस जनादेश से साफ है कि ये बिलकुल एकतरफा चुनाव हुआ है.''

बता दें कि आरजेडी ने भी दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ा था. आरजेडी को दिल्ली की बुराड़ी, किरारी, उत्तम नगर और पालम सीट दी गई थी. कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर पहली बार किसी पार्टी के साथ हाथ मिलाते हुए आरजेडी से गठबंधन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget