एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार की मौजूदा कैबिनेट में नहीं होगा कोई बदलाव, पुराने चेहरे ही दोबारा बनेंगे मंत्री

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है. 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्री शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक मौजूदा कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं होगा.

नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. केजरीवाल की कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी पिछली सरकार में जो मंत्री थी, इस बार भी उन्हें ही मौका दिया जाएगा. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल समेत उनके सात मंत्री शपथ लेंगे. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम शपथ लेंगे. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है.

अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली, मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज, सत्येंद्र जैन ने शकुर बस्ती, गोपाल राय ने बाबरपुर, कैलाश गहलोत ने नजफगढ़, इमरान हुसैन ने बल्लीमारान और राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. पिछली सरकार में मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद, सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य मंत्री का पद, गोपाल राय ग्रामीण विकास मंत्री का पद, कैलाश गहलोत परिवहन मंत्री का पद, इमरान हुसैन खाद्यमंत्री का पद और राजेंद्र पाल गौतम जल मंत्री का पद संभाल रहे थे.

आज अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया

उधर आज अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के चुने नए विधायकों के साथ अपने आवास पर बैठक की. विधायकों ने सर्वसम्मति से अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना. सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए यह औपचारिकता आवश्यक होती है. इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से भी मुलाकात की. बैठक करीब 15 मिनट चली. केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

गौरतलब है कि दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और दूसरी बार उसे स्पष्ट बहुमत मिला. हालांकि, पिछली बार के मुकाबले उसे पांच सीटें कम मिली हैं. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 53.57 फीसदी वोट मिले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget