एक्सप्लोरर

आपने जिस कैंडिडेट को वोट किया वो उनको पड़ा या नहीं, ऐसे जान सकते हैं आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. मतदाता आज सुबह आठ से शाम के छह बजे तक मतदान कर सकते हैं. यहां जानिए आपने जिस कैंडिडेट को वोट किया है वो वोट उसी कैंडिडेट को गया है कि नहीं ये कैसे जानें.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी और शाम के छह बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे. इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप जिस उम्मीदवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में वोट करना चाहते हैं उन्हें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बटन दबाने के बाद वोट पड़ा है या नहीं यह कैसे जानें....

ईवीएम में अपने पसंद के उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह पर मतदान करने के बाद एक बीप की आवाज सुनाई देती है. बीप की आवाज के तुरंत बाद मतदाता वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीन में एक स्लिप देख सकते हैं. ये स्लिप सात सेकेंड तक दिखता है. इसमें मतदाता ये देख सकते हैं कि उन्होंने जिस कैंडिडेट को वोट किया है उनका वोट उसी कैंडिडेट को गया है या नहीं.

सात सेकेंड तक दिखेगी पर्ची 

इसे आसान भाषा में बताएं तो ईवीएम मशीन के बगल में एक दूसरी डब्बे के आकार की मशीन रखी रहती है. इसे वीवीपैट मशीन कहते हैं. वीवीपैट मशीन में एक ट्रांसपैरेंट विंडो होती है. जब आप ईवीएम में वोट करते हैं तो इसी ट्रांसपैरेंट विंडो के अंदर एक पर्ची दिखाई देती है. सात सेकेंड तक दिखने वाली इस पर्ची पर उम्मीदवार का नाम, क्रम संख्या और चुनाव चिन्ह अंकित रहता है. सात सेकेंड तक दिखने के बाद यह पर्ची खुदी ही नीचे लगाए गए सीलबंद बॉक्स में गिर जाती है.

वोटर आईडी नहीं है तो ऐसे कर सकते हैं मतदान

अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी नहीं है तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. वह इसके बिना भी मतदान कर सकते हैं. वोटर आईडी के अलावा जिन पहचान पत्रों को चुनाव आयोग ने मान्यता दी है उनमें ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा जारी सर्विस आईडेंटिटी कार्ड, पैन कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस का पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड शामिल हैं.

पोलिंग बूथ पर कैसे करें वोटिंग

  1. सबसे पहले आपकी आईडी और आपका नाम वोटर लिस्ट में चेक किया जाएगा
  2. इसके बाद आपके हस्ताक्षर लिए जाएंगे और फिर आपकी उंगली पर स्याही लगाकर आपको एक स्लिप दिया जाएगा
  3. इसके बाद आपको आगे जाकर एक अधिकारी को वो स्लिप देना होगा और वोट डालना होगा
  4. इसके बाद आप अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने वाले बटन को दबाकर मतदान कर सकते हैं
  5. अगर आप किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते हैं तो आप NOTA बटन दबा सकते हैं.

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं. यहां आज मतदान होने के बाद मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी और इसी दिन तय होगा कि दिल्ली की गद्दी पर कौन सी पार्टी विराजमान होगी.

यह भी पढ़ें-

Delhi Election: सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, 110 साल की महिला मतदान करने को उत्साहित

राजधानी दिल्ली में महिला सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर लगे सवालिया निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
CJP प्रदर्शन में जंतर-मंतर आएंगी ममता, बोलीं- प्रियंका के साथ हुआ बुरा बर्ताव
CJP प्रदर्शन में जंतर-मंतर आएंगी ममता, बोलीं- प्रियंका के साथ हुआ बुरा बर्ताव

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget