एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: दुष्यंत चौटाला की JJP नहीं लड़ेगी चुनाव, अकाली दल का भी इंकार

दिल्ली चुनाव: जेजेपी हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर किंग मेकर बनी थी. दुष्यंत चौटाला के दादा की पार्टी दिल्ली चुनाव में हिस्सा लेती रही है.

दिल्ली चुनाव: हरियाणा विधानसभा चुनाव में किंग मेकर बनकर उभरी जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का एलान किया है. दिल्ली चुनाव के एलान के वक्त जेजेपी मुखिया दुष्यंत चौटाला ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतरने का दावा किया था. जेजेपी और बीजेपी के गठबंधन की खबरें भी लगातार सामने आ रही थीं. लेकिन नॉमिनेशन के आखिरी दिन पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. इससे पहले शिरोमणि अकाली दल भी दिल्ली चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का एलान कर चुकी है.

दुष्यंत चौटाला ने खुद सामने आकर जेजेपी के चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी है. माना जा रहा था कि हरियाणा से सटी हुई नजफगढ और मुंढका सीट पर जेजेपी अपने उम्मीदवार उतार सकती है. इन दोनों सीटों पर जाट वोटर्स का अच्छी खासी तादाद है और उनके बीच में दुष्यंत चौटाला का चेहरा काफी पॉपुलर है.

बीजेपी के साथ नहीं बनी बात

आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए बीजेपी के महागठबंधन बनाने की खबरें भी सामने आ रही थी. कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी, जेजेपी, अकाली दल, एलजेपी और जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. हालांकि CAA पर अपना रुख कायम रखते हुए अकाली दल ने सोमवार को ही चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था. अब जेजेपी भी चुनाव लड़ने से पीछे हट चुकी है.

दिल्ली चुनाव: किसे कहां से मिला टिकट, यहां देखें सभी 70 सीटों से तीनों बड़ी पार्टी के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

वैसे बीजेपी को जेडीयू और एलजेपी के साथ गठबंधन करने में कामयाबी मिली है. जेडीयू दो और एलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. इन दोनों पार्टियों के आसरे बीजेपी की कोशिश पूर्वांचली वोटर्स को साधने की है.

हरियाणा चुनाव में बनी किंग मेकर

बात अगर जेजेपी की करें तो हरियाणा में तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी किंग मेकर बनकर उभरी थी. हरियाणा विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस वक्त जेजेपी हरियाणा में बीजेपी सरकार का हिस्सा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget