एक्सप्लोरर

Delhi Drainage Master Plan: दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान को लेकर सीएम केजरीवाल की बैठक, कहा- जल भराव की समस्या जल्द होगी दूर

Delhi Drainage Master Plan: दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान-2021 को धरातल पर उतारने के लिए एक टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया है. इस टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी के पास कई जिम्मेदारियां हैं.

Delhi Drainage Master Plan: दिल्ली में बारिश के दौरान होने वाले जल भराव की समस्या को लेकर दिल्ली सरकार का दावा है कि बहुत जल्द ये समस्या दूर कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के ड्रेनेज मास्टर प्लान को लेकर आज दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान जलमंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा और मुख्य सचिव समेत जल बोर्ड और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

बैठक में दिल्ली के ड्रेनेज मास्टर प्लान-2021 को लेकर रिपोर्ट पेश की गई. बैठक में आईआईटी दिल्ली द्वारा दिए गए सुझावों के मुताबिक नालियों में बदलाव करने का निर्णय लिया गया. साथ ही, दिल्ली में किस नाली का स्लोप खराब है, कौन सी नाली कहां मिलती है और किस नाली को किस नाले से जोड़ना है, उसके लिए हर नाली और नाले का अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया. संबंधित अधिकारियों को इसका पूरा प्लान जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक कंसल्टेंट हायर करने के निर्देश भी दिए हैं और कहा कि यह कंसल्टेंट एक-एक नाली और एक-एक नाले का प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स बनाएंगे, ताकि इसको जल्द से जल्द लागू किया जा सके.

गौरतलब है कि दिल्ली में छोटी-बड़ी करीब 2846 नालियां हैं और इनकी लंबाई करीब 3692 किलोमीटर है. इन नालियों का एक बड़ा हिस्सा पीडब्ल्यूडी के पास है और पीडब्ल्यूडी इसका नोडल विभाग भी है. दिल्ली को तीन मुख्य प्राकृतिक जल निकासी बेसिन में विभाजित किया गया है. यह तीन जल निकासी बेसिन ट्रांस यमुना, बारापुलाह और नजफगढ़ हैं. इसके अलावा, कुछ बहुत छोटे जल निकासी बेसिन अरुणा नगर और चंद्रवाल भी हैं, जो सीधे यमुना में गिरते हैं.

क्या है दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान-

दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान का उद्देश्य एक निश्चित समय सीमा के अंदर दिल्ली की जल निकासी में सुधार करना और करीब 30-35 सालों के लिए दिल्ली में जल निकासी के लिया एक मास्टर प्लान तैयार करना है. साथ ही, मास्टर प्लान को चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार करना और दिल्ली की जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे की योजनाओं के साथ-साथ पहले पांच साल के लिए प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के लिए उचित रिपोर्ट तैयार करना है.

दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान-2021 को धरातल पर उतारने के लिए एक टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया है. इस टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी के पास कई जिम्मेदारियां हैं. जिसमें डिजाइन पैरामीटर या तकनीकी इनपुट जैसे बारिश की तीव्रता, रिटर्न अवधि, रनऑफ गुणांक, प्रतिधारण अवधि आदि का निर्णय करना है, जिसका उपयोग कंसल्टेंट द्वारा दिल्ली के मास्टर प्लान तैयार करने के लिए किया जाना है.

डिजिटल मॉडलिंग से जल निकासी प्रणाली का किया गया अध्ययन-

दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने के लिए पूरे दिल्ली में फिजिकल ड्रेनेज सिस्टम का डिजिटल मॉडलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए अध्ययन किया गया है. इस प्रणाली के अध्ययन के बाद दो मॉडल बनाए गए हैं-
1- हाइड्रोलॉजिकल मॉडल - नालियों में कुल फ्लो का आंकलन करने के लिए मिट्टी और पानी का मूल्यांकन उपकरण
2- अर्बन स्टॉर्म वॉटर मैनेजमेंट मॉडल - मौजूदा समस्याओं को हल करने के लिए जल निकासी समाधान और ड्रेन डायमेंशन प्रदान करना

दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान में की गई सिफारिशें-

- बरसाती पानी की नालियों पर अतिक्रमण न हो और सीवेज न जाए
- बरसाती पानी की नालियों में कोई ठोस अपशिष्ट या सीएंडडी अपशिष्ट जाने की अनुमति नहीं दी जाए
- प्रभावी तरीके से बरसाती नालों की डी-सिल्टिंग का काम
- कोई बरसाती पानी सीवर सिस्टम में नहीं बहाया जाना चाहिए
- किसी भी बरसाती पानी की नालियों के अंदर निर्माण की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. एलिवेटेड रोड, मेट्रो और खंभों को बरसाती पानी की नालियों के अंदर अनुमति नहीं दी जानी चाहिए
- बरसाती पानी के नए नालों का डिजाइन अलग से नहीं किया जाना चाहिए
- जल निकायों का कायाकल्प किया जाना चाहिए
- कम प्रभाव विकास (एलआईडी) विकल्प, जहां भी संभव हो, जैसे नालियों के संबंधित जलग्रहण क्षेत्रों में गड्ढे, वर्षा उद्यान, जैव-प्रतिधारण तालाब, जैव-स्वाल आदि करना
- बाढ़ प्रबंधन में सुधार के लिए सेंसर का उपयोग कर बाढ़ की निगरानी करना

अफगानिस्तान में यूक्रेन का एक विमान हाइजैक, रेस्क्यू करने आए विमान को ईरान ले जाने का दावा

Afghanistan Crisis: पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच 45 मिनट तक फोन पर हुई बात, अफगानिस्तान के हालात पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget