एक्सप्लोरर

Delhi Cyber Crime: ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार, सैकड़ों लोगों को बना चुके हैं शिकार

Delhi Police : नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 32 मामले और नजर आए, पुलिस ने सभी मामलों मेंं जांच शुरू कर दिल्ली और हिमाचल प्रदेश मेंं छापेमारी करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Fake E Commerce: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट (Fake E Commerce Website) बनाकर ठगी करने वाले सिंडिकेट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साइबर सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ठगी करने वाले दो लोगों को पकड़ा उनके नाम रवि अरोड़ा और दिनेश शर्मा है.  यह दोनों फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर अब तक सैकड़ों लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से 13 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप और 10 क्रेडिट कार्ड बरामद किए है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मशहूर ब्रांड की कंपनियों के नाम से फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाई हुई थी.

पुलिस ने बताया कि aggarwalandsons.co.in, hindsolution.co.in, bansaltraders.com, sunsolar.com नाम की फर्जी ई- कॉमर्स वेबसाइट बनाई हुई थी. शिकायकर्ता ने एयर कंडीशनर खरीदने के लिए गूगल पर सर्च किया तो उसे aggarwalandsons.co.in  फेक ई-कॉमर्स साइट नजर आई. इस साइट का नाम एक बड़े ब्रांड से बिल्कुल मिलता जुलता था. पीड़ित ने तुरंत डिजिटल वॉलेट के जरिए AC के लिए करीब 30 हजार रुपये की पेमेंट कर दी, लेकिन तय दिनों मेंं एयर कंडीशनर नही आया और वेबसाइट पर मौजूद मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गया.

इसके बाद शख्स ने परेशान होकर दिल्ली पुलिस में शिकायत की. इसके बाद जब साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की तो उसे इसी तरह से ठगी करने के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 32 मामले और नजर आए, पुलिस ने सभी मामलों मेंं जांच शुरू कर दी. टेक्निकल एनालिसिस के बाद दिल्ली और हिमाचल प्रदेश मेंं छापेमारी करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के मुताबिक यह दोनों अब तक इस तरह से करीब 60 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें-

Delhi Police ने किया बड़े लोन ऐप घोटाले का पर्दाफाश, लखनऊ कॉल सेंटर के जरिए चीन भेजे गए 500 करोड़, 22 भारतीय गिरफ्तार

Double Murder in Delhi: राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से हड़कंप, जेजे कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग में दो लोगों की मौत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget