एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली में अब तक एक करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच, केजरीवाल बोले- यह नया कीर्तिमान

बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दस और मरीजों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए नमूनों की जांच की संख्या बुधवार को एक करोड़ से अधिक हो गई और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे एक “नया कीर्तिमान” बताया है. केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि शहर ने संक्रमण को फैलने से रोकने में सफलता पाई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार तक प्रति दस लाख लोगों पर 5.29 लाख से अधिक जांच की जा चुकी हैं और अब तक 1,00,59,193 नमूनों की जांच हो चुकी है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, “दिल्ली ने नया कीर्तिमान बनाया है. हमने अब तक एक करोड़ से अधिक कोरोना जांच की हैं जो कि दिल्ली की जनसंख्या का 50 प्रतिशत है.”

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले, 10 मरीजों की मौत दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दस और मरीजों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है. सोमवार को शहर में संक्रमण के 161 मामले सामने आए थे जो लगभग नौ महीने में सामने आने वाली सबसे कम संख्या थी. अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अब तक संक्रमण के 6.33 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 10,774 पर पहुंच गई है.

दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने की मांग दिव्यांगों के अधिकारों से जुड़े करीब 30 संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन को पत्र लिखकर उनसे कोविड-19 टीकाकरण में दिव्यांगों को प्राथमिकता दिये जाने का अनुरोध किया है. नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल, एकता और समा फाउंडेशन समेत दिव्यांग अधिकार से जुड़े संगठनों ने दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर टीके लगाए जाने की कई वजह बताईं.

इन वजहों में शारीरिक कमजोरी, पूर्व से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं, संचार में आने वाली मुश्किलें, व्यक्तिगत देखभाल के लिये अन्य व्यक्तियों से करीबी संपर्क आदि शामिल हैं. एनसीपीईडीपी के कार्यकारी निदेशक अरमाल अली ने कहा, “व्यक्तिगत देखभाल सहायकों, स्वास्थ्यकर्मियों, दिव्यांगों और गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों तक टीके की पहुंच होना जरूर है. टीके को लेकर प्राथमिकता निर्धारण में इनकी भी हिस्सेदारी होनी चाहिए….”

ये भी पढ़ें :- Hina Khan को हुआ दूसरी बार प्यार, कैसे, कब और किसके साथ देखिए इस वीडियो में... Kaun Banega Crorepati 12 की कंटेस्टेंट प्रियंका बागड़ी ने इस सवाल पर छोड़ा शो, क्या आज जानते हैं इस सवाल का सही जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget