एक्सप्लोरर

Delhi COVID Case: दिल्ली में आज सामने आ सकते हैं 17 हजार कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट में भी आ सकता है बड़ा उछाल

Delhi COVID Update: दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना मामलों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. रोजाना करीब दो हजार मामलों की बढ़ोतरी

Delhi COVID 19 Cases: राजधानी दिल्ली में कोरोना मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना केस सौ से हजारों तक पहुंच चुके हैं. अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि 7 जनवरी को राजधानी में कुल 17 हजार मामले सामने आ सकते हैं. बता दें कि इससे पहले 6 जनवरी को दिल्ली में 15 हजार मामले सामने आए थे. 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी बताया कि कैसे कोरोना का पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है. उन्होंने बताया कि, पॉजिटिविटी रेट कल से 1-2% ज़्यादा होने की संभावना है. कल (6 जनवरी) पॉजिटिविटी रेट 15% के आस पास था, जो अब 7 जनवरी को 17-18% होने की संभावना है. जैन ने कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि ओमिक्रोन की लहर को देखते हुये जो पाबंदियां लगाई गईं वो ज़रूरी थी, बाद में पछताने से अच्छा है सख्ती बरतना. 

ये भी पढ़ें - Omicron Variant Alert: ओमिक्रोन वेरिएंट के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानें कब करवाएं टेस्ट

7 दिन का होम आइसोलेशन, दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं 
इसके अलावा सत्येंद्र जैन ने होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को भी मैसेज देते हुए कहा कि, कोई भी मरीज़ जो होम आईसोलेशन में है वह पॉज़िटिव आने के 7 दिन बाद डिस्चार्ज हो सकता है, अगर उसे 3 दिन लगातार कोई लक्षण नहीं आता है. इसमें मरीज़ को फिर से टेस्ट कराने की जरूरत भी नहीं है. 

उन्होंने आगे बताया कि, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान कंस्ट्रक्शन बंद नहीं किया गया है. अस्पतालों में पहले के मुकाबले 6 गुना मरीज़ कम हैं, इसे माइल्ड कहेंगे या नहीं, ये एक्सपर्ट ही बताएंगे लेकिन अस्पतालों में कम मरीज़ हैं. जैन ने कहा कि, कोरोना में जो हेल्थ वर्कर संक्रमित हो रहे हैं, वो हेल्थ वर्कर भी 7 दिन में काम पर लौट आएंगे, हम सभी को एक साथ काम पर नहीं लगाते, इसलिए कोरोना के इलाज में दिक्कत नहीं आएगी.

30 हजार से ज्यादा केस, वेंटिलेटर पर सिर्फ 24 मरीज
अस्पतालों की स्थिति पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, 30 हज़ार से ज्यादा केस हैं और वेंटिलेटर पर 24 मरीज हैं , ये डाटा अपने आप में बता रहा है कि गंभीर मामलों की संख्या कम है. लोकनायक अस्पताल में 30 महिलाएं प्रेग्नेंट हैं जो पॉज़िटिव आईं लेकिन उनमें कोई symptoms नहीं हैं, अस्पतालों में कहा जा सकता है कोमोर्बिड वाले ज्यादा लोग एडमिट हुए हैं.

इसे दिल्ली में कोरोना की पांचवी लहर माना जा रहा है. ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि दिल्ली में इस लहर की पीक क्या होगी और ये कब तक सामने आएगी. इस पर स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा कि, मैं तो चाह रहा हूं कि आज ही पीक आ जाए, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही पीक आ जाएगा. आप 1-2 महीने बहुत अलर्ट रहें.

ये भी पढ़ें - Omicron Threat: ओमिक्रोन के दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते केस पर एक्शन में गृह मंत्रालय, कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए की समीक्षा बैठक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget