एक्सप्लोरर

Exclusive: सीएम केजरीवाल बोले- कोरोना की चौथी वेव खतरनाक, लॉकडाउन को लेकर कही ये बात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 13 हजार 500 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इस बीच एबीपी न्यूज से खास बातचीत में सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बेड्स, आईसीयू और ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. आज ही रिकॉर्ड 13 हजार 500 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि कोरोना की चौथी वेव ज्यादा खतरनाक है.

उन्होंने कहा कि नवंबर में जब केस आ रहे थे तब सबसे अधिक साढ़े आठ हजार के करीब केस आए थे. अभी केस लगातार बढ़ रहे हैं...और कितने बढ़ेंगे इसका कोई अंदाजा नहीं है. दिल्ली सरकार तीन स्तर पर काम कर रही है.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहला प्रयास है कि कोरोना को फैलने से रोकना है. इसके लिए कई पाबंदियों का एलान किया गया है. जनता को जागरूक होना होगा. दूसरा यह कि जो लोग बीमार हो रहे हैं, उन्हें अस्पताल मिले. मेरा आम लोगों से अनुरोध है कि सामान्य लक्षण दिखने पर अस्पताल नहीं जाएं. कई अस्पतालों को हमने कोविड अस्पताल घोषित किया है. आईसीयू, बेड्स और ऑक्सीजन की अभी दिल्ली में कोई कमी नहीं है. 

 उन्होंने कहा कि पिछले दिनों केस कम हुए थे. तब लोगों को लगा था कि कोरोना खत्म हो गया है. यह एक बड़ी वजह रही कि अब फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लोगों को मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना खत्म नहीं होता है. लॉकडाउन करने से कोरोना की रफ्तार जरूर कम होती है लेकिन लॉकडाउन हटाने पर फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगते हैं. अगर हेल्थ सिस्टम चरमरा नहीं जाता है...तब तक हम लॉकडाउन के बारे में नहीं सोचेंगे. 

उन्होंने आगे कहा कि अगर दिल्ली में बेड्स नहीं मिल रहे हैं, ऑक्सीजन नहीं मिल रही है. अस्पतालों में इलाज नहीं होने से लोगों की मौतें हो रही है तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा. अभी ऐसी कोई परिस्थिति नजर नहीं आती है. हमें नागरिकों का सहयोग जरूरी है.

केजरीवाल ने कहा कि अभी लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. अगर कुछ लोग शहर छोड़के जा रहे हैं तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ये वेव जल्द ही खत्म हो जाएगी. चिंता की जरूरत नहीं है. हम इस जंग को जीतेंगे.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करके ऑनलाइन परीक्षाओं समेत वैकल्पिक तरीके खोजने चाहिए. उन्होंने कहा कि परीक्षाएं आयोजित करने से संक्रमण व्यापक स्तर पर फैल सकता है और परीक्षा केंद्रों में संक्रमण के बड़ी संख्या में मामले सामने आ सकते हैं. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई से आरंभ होंगी. 

चुनाव प्रचार पर लगे बैन के विरोध में ममता बनर्जी का धरना जारी, पेंटिंग बनाते आईं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget