एक्सप्लोरर

आंकड़ों में जानिए, लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में कैसा रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ?

दिल्ली में 10 मई की सुबह 5 बजे लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के बीते 2 हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. और तीसरे यानी मौजूदा हफ्ते की शुरुआत की बात करें तो पहले दिन यानी 3 मई को 18,043 नये मामले दर्ज किये गये हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए इस साल पहली बार दिल्ली सरकार ने 19 अप्रैल से 1 हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद 2 बार लॉकडाउन की अवधि को एक-एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा चुका है. फिलहाल दिल्ली में 10 मई की सुबह 5 बजे लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के बीते 2 हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. और तीसरे यानी मौजूदा हफ्ते की शुरुआत की बात करें तो पहले दिन यानी 3 मई को 18,043 नये मामले दर्ज किये गये हैं. जो कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से दिल्ली में एक दिन में दर्ज किए गए मामलों की सबसे कम संख्या है.

आंकड़ों से समझिए दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कोरोना के मामलों और पॉजिटिविटी दर में किस तरह से बदलाव देखने को मिला है:-

19 अप्रैल को दिल्ली में 1 हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था. जिस दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई उस दिन दिल्ली में 23 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आये थे.

19 अप्रैल (सोमवार)
नये पॉजिटिव मामले- 23,686
पॉजिटिविटी रेट- 26.12%
कुल टेस्ट- 90,696

लॉकडाउन के पहले हफ्ते में कुल 1,74,282 नये मामले दर्ज किए गए थे.

प्रतिदिन दर्ज किए गये मामलों का आंकड़ा इस प्रकार है-

19 अप्रैल- 23686
20 अप्रैल- 28395
21 अप्रैल- 24638
22 अप्रैल- 26196
23 अप्रैल- 24331
24 अप्रैल- 24103
25अप्रैल- 22933
कुल केस- 1,74,282

इसके बाद दिल्ली सरकार ने 1 हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाने का फैसला किया और 3 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की गई. 19 अप्रैल से ठीक एक हफ्ते बाद अगले सोमवार यानी 26 अप्रैल को पॉजिटिविटी दर 35% के पार पहुंच चुकी थी.

26 अप्रैल (सोमवार)
नये पॉजिटिव मामले- 20,201
पॉजिटिविटी रेट- 35.02%
कुल टेस्ट- 57,690

लॉकडाउन के दूसरे हफ्ते में कुल 1,67,231 नये मामले दर्ज किए गए थे.

प्रतिदिन दर्ज किए गये मामलों का आंकड़ा इस प्रकार है-

26 अप्रैल- 20,201
27 अप्रैल- 24,149
28 अप्रैल- 25,986
29 अप्रैल- 24,235
30 अप्रैल- 27,047
1 मई- 25,219
2 मई- 20,394
कुल केस- 1,67,231

1 मई को सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की और 10 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू है. इस दौरान बीते सोमवार यानी 3 मई को जारी आंकड़ों पर नज़र डालें तो कुल नये पॉजिटिव मामलों और पॉजिटिविटी रेट दोनों में गिरावट देखने को मिली है.

3 मई (सोमवार)
नये पॉजिटिव मामले- 18,043
पॉजिटिविटी रेट- 29.56%
कुल टेस्ट- 61,045

दिल्ली में बीते 2 हफ्ते के आंकड़े बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान थोड़ा सुधार देखने को मिला है. इसके साथ ही तीसरे हफ्ते की शुरुआत में पहली बार एक दिन में दर्ज होने वाले नये मामलों का आंकड़ा 20 हज़ार से कम रिपोर्ट हुआ है. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में आंकड़ों में और सुधार देखने को मिल सकता है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से एक दूसरे की मदद की अपील करते हुए कहा है कि इस समय कोई किसी भी पार्टी का हो सब लोग आपस में मिलकर एक दूसरे की मदद करें. इस वक्त कोई राजनीति नहीं करनी है चाहे किसी भी धर्म या जाति के हो चाहे अमीर हो या गरीब हो सब एक दूसरे की मदद करें. अगर हम सब मिलकर इससे लड़ेंगे तो मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द हम कोरोना से जीत पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget