एक्सप्लोरर

दिल्ली: पांच दिन में हर घंटे तीन इलाके बने कंटेनमेंट जोन, 376 इलाकों को किया गया सील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार 706 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमण दर घटकर चार प्रतिशत से नीचे चली गई.लेकिन बीते पांच दिन में हर घंटे दिल्ली के तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आने के बाद भले ही स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा हो, लेकिन संक्रमण से जुड़े पहलुओं पर गौर करें तो स्थिति अलग ही दिखाई देती है. दिल्ली में संक्रमण दर कम हुई है लेकिन नए संक्रमित मरीज मिलने की वजह से रोजाना कंटेनमेंट जोन की बढ़ती संख्या में कमी नहीं आई है.

पांच दिन में हर घंटे दिल्ली के तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया आलम यह है कि बीते पांच दिन में हर घंटे दिल्ली के तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इन इलाकों को सील करते हुए वहां सिविल एजेंसी के कर्मचारियों को तैनात किया है. साथ ही इन इलाकों में घर घर जाकर टीमों ने सर्वे भी किया है.

कंटेनमेंट जोन की संख्या में हुआ इजाफा आंकड़ों के अनुसार बीते एक दिसंबर को दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 5669 थी जोकि पांच दिसंबर तक बढ़कर 6045 हो चुकी है. इन पांच दिन में 376 इलाकों को सील करते हुए कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. अगर हर घंटे की स्थिति पर गौर करें तो प्रति घंटे तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. पिछले तीन दिन में रोजाना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी है.

पिछले हफ्ते क्या रही संक्रमण की दर? दिल्ली में पिछले हफ्ते गुरुवार को संक्रमण की दर 4.96 प्रतिशत, शुक्रवार को यह 4.78 प्रतिशत और शनिवार को 4.2 प्रतिशत थी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “मुझे खुशी है कि संक्रमण की तीसरी लहर कमजोर होती दिख रही है. दिल्ली ने कोरोना के खिलाफ बहुत कठिन लड़ाई लड़ी है.”

एक्टिव मरीज की संख्या और टेस्ट सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि अभी 24 हज़ार 693 एक्टिव मरीज हैं यानी जिनका इलाज किया जा रहा है. संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5 लाख 92 हज़ार 250 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 73 हज़ार 536 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. इस वक्त दिल्ली के अस्पतालों में 6 हज़ार 711 मरीज़ हैं.

नोएडा में दो जनवरी तक धारा 144 लागू, कोरोना के बढ़ते केस के चलते फैसला राजीव गांधी सेंटर फॉर बॉयोटेक्नॉलॉजी संस्थान के नए कैंपस के नाम को लेकर रार, विरोध में उतरी केरल की सीपीएम सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget