एक्सप्लोरर

लॉकडाउन 4 में क्या खुले और क्या रहे बंद? CM अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को भेजे सुझाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन 4 में क्या खुले और क्या नहीं? इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव भेजे हैं.

नई दिल्ली: लॉकडाउन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई सुझाव भेजे हैं. प्रधानमंत्री के लिखे पत्र में अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा है कि कोरोना के संक्रमण रोकने में लॉकडाउन असरदार साबित हुआ है. मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि कंटेनमेंट जोन (जहां कोरोना वायरस के अधिक मामले हैं) में किसी भी तरह की की ढिलाई नहीं होनी चाहिए. लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना के मामले बढ़ेंगे.

मैट्रो की सेवा शुरु हो लेकिन उसमें इन बातों का ख्याल रखा जाए केजरीवाल ने सुझाव दिया है कि मैट्रो सर्विस को शुरू किया जाए लेकिन कुछ शर्तों के साथ. यात्रियों को जरुरी और गैर जरुरी श्रेणियों में बांटा जाए. जैसे केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए जिनके पास सरकार का आई कार्ड हो उनके लिए सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक और शाम को 5.30 से 8.30 बजे तक मैट्रो में जाने की इजाजत मिले.

जिनके पास ई पास हो उनके लिए सुबह 10.30 से शाम के 5.30 बजे तक मैट्रो में एंट्री मिले. एक सप्ताह तक दिल्ली सरकार इस सिस्टम की जांच करे इसके बाद आगे मैट्रो के परिचालन पर विचार किया जाए.

डीएमआरसी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मैट्रो का परिचालन करे जिसमें केवल उन्हीं को इजाजत दी जाए जिनके पास मैट्रो का पास हो. मैट्रो में टिकट की कोई व्यवस्था नहीं रखी जाए स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल किया जाए. मैट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए. स्टेशन और ट्रेनों का सेनेटाइजेशन किया जाए. मैट्रो में बैठने में दूरी रखी जाए.

निर्माण कार्य और फैक्ट्रियां खोलने का सुझाव

दिल्ली में निर्माण कार्य को शुरु किए जाने का भी सुझाव दिया गया है. गैर जरुरी सेवाओं में जो शामिल नहीं हैं उनके मूवमेंट को रोका जाए. सुबह 9 से शाम 5 बजे तक के दौरान सभी जोन में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को घर में रखने का सुझाव दिया गया है.

बसों को शुरू किया जाए सुझाव में कहा गया है कि दिल्ली में डीटीसी और दूसरे बसों को चलाने की इजाजत दी जाए और उसके साथ ये शर्त कि 20 पैसेंजर से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही डीटीसी की एक बस में दो मार्शल हो. मार्शल का काम बस के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग को देखना साथ ही यह भी तय करना होगा कि 20 से ज्यादा सवारी नहीं चढ़ें.

टैक्सी सेवा दिल्ली में टैक्सी और कैब सर्विस की अनुमति दी जाए, लेकिन इस शर्त के साथ कि कैब में ड्राइवर के अतिरिक्त केवल दो सवारी हो. इसके साथ ही गाड़ी में हैंड सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाए.

टैक्सी के साथ-साथ निजी वाहनों को अनुमति दी जाए इस शर्त के साथ कि एक गाड़ी में केवल दो यात्री से ज्यादा न हों. दुपहिया वाहन में पीछे किसी को बैठने की इजाजत नहीं हो. ऑटो रिक्शा, साइकिल रिक्शा और ई-रिक्शा में एक पैसेंजर के साथ चलने की इजाजत दी जाए.

प्राइवेट दफ्तर प्राइवेट दफ्तर 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ ही खुलें बाकी लोग वर्क फ्रॉम होम करें.

खाने-पीने की दुकान खोले जाने का सुझाव सभी तरह के रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान को खोला जाए लेकिन यहां से केवल पैकिंग की सुविधा हो, बैठकर खाने की नहीं. किसी भी रेस्टोरेंट में बैठने की इजाजत नहीं दी जाए.

पार्क, स्टेडियम खोले जाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पार्क, स्टेडियम और स्पोर्टस कॉमप्लेक्स को खोला जाए. साथ ही यह भी शर्त है कि इसमें समय तय कर दिया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए.

शर्तों के साथ दिल्ली के बाजार खोलेने का सुझाव केजरीवाल ने साफ किया है कि जल्द ही बाजार को खोला जाए. इसके लिए ऑड ईवन का फॉर्मूला अपनाया जाए. मतलब जो दुकान आज खुले वो कल बंद रहे. (ये दुकानें जरुरी सामनों से अलग हैं.)

शॉपिंग मॉल को 33 फीसदी खोला जाए. इसमें 50 फीसदी ऐसे शॉप जो गैर जरुरी की लिस्ट में आते हैं उन्हें भी खोला जाए.

इसके साथ ही आरोग्य सेतु एप को सभी के लिए जरुरी किया जाए. साथ ही जहां भी किसी भी तरह का काम किया जा रहा हो उन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग और सेनिटाइजर के प्रयोग के साथ थर्मल स्क्रिनिंग को अनिवार्य किया जाए.

स्कूल, परीक्षा और धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी बनी रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुझावों के साथ कुछ ऐसे इलाके भी हैं जिसे फिलहाल न खोलने की सलाह दी है. लॉकडाउन 4 के दौरान कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जानी चाहिए

सभी स्कूल कॉलेज बंद रहें जबकि 1 जून से होने वाले ऑनलाइन क्लासेस को शुरु किया जाए. होटल, सिनेमा हाल, जिम, स्विमिंग पूल, बार, इंटरटेनमेंट पार्क और ऑडिटोरियम को बंद रखा जाए. नाई की दुकान बंद रखी जाए.

किसी भी धार्मिक आयोजन में लोगों की जमा होने से रोका जाए. रात के 9 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक गैर जरूरी लोगों के मूवमेंट को रोका जाए. हर तरह के जोन में बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों के मूवमेंट को रोका जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget