एक्सप्लोरर

केन्द्र से रोजाना अगर 700 मी. टन ऑक्सजीन मिले तो हम किसी को ऑक्सीजन की कमी से नहीं मरने देंगे- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि राजधानी दिल्ली में अगर केन्द्र ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई रखती है तो हम ऑक्सीजन की कमी से किसी को नहीं मरने देंगे. केजरीवाल ने कहा कि पहली बार कल केन्द्र सरकार की तरफ से 700 मी. टन ऑक्सीजन मिली है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुधवार को पहली बार केन्द्र की तरफ से 700 मी. टन ऑक्सीजन मिली है. उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया. दिल्ली सीएम ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार से रोजाना 700 मी. टन ऑक्सीजन मिले तो हम राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की कमी से किसी को नहीं मरने देंगे.

केजरीवाल ने कहा कि पहले राजधानी में ऑक्सीजन की बहुत किल्लत थी. लेकिन अब रोजाना 700 मी. टन ऑक्सीजन दिल्ली को मिला करेगी. उन्होंने कहा कि सभी अस्पताल पहले की तरह बेड बढ़ा लें.

केजरीवाल ने आगे कहा कि ऑक्सजीन की कमी के चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों में बेड में कमी कर दी थी. ऐसे में वे दोबारा पहले की तरह बेड बढ़ा सकते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी लोग एक परिवार की तरह इस मुसीबत का सामना कर रहे हैं. कई अस्पताल ने कहा कि अगर ऑक्सीज दी जाएगा तो हम बेड बढा लेंगे. इस तरह मौजूदा अस्पतालों में एक हजार बेड बढ़ा सकते हैं.

आज कोरोना के मामले 19 हजार पार

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 19,133 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 335 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 20,028 मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में अब तक 1273035 लोग संक्रमित हुए हैं और 18398 मरीजों की जान गई है.  बुधवार को कोरोना के 20,960 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 311 मरीजों की जान चली गई थी. वहीं मंगलवार को संक्रमण के 19,953 नये मामले सामने आए थे और 338 मरीजों की मौत हो गई थी. 

 

सीएम केजरीवाल की पीएम मोदी को चिट्ठी

शहर में सोमवार को 18043 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और सर्वाधिक 448 मरीजों की जान चली गई. रविवार को 20,394 नए मामले आए थे और 407 मरीजों की मौत हुई थी. शनिवार को 25219 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 412 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली में एक दिन में 20 अप्रैल को सबसे अधिक 28395 लोग संक्रमित हुए थे.  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई. यह जानकारी आज केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी. इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी और आभार जताया.

 

उन्होंने पीएम मोदी को भेजे पत्र में कहा, ''दिल्ली में कई दिनों से ऑक्सीजन की कमी चल रही है. दिल्ली की खपत 700 टन प्रतिदिन है. हम लगातार केंद्र सरकार से प्रार्थना कर रहे थे कि इतनी ऑक्सीजन हमें दी जाए. कल पहली बार दिल्ली को 730 टन ऑक्सीजन मिली. मैं दिल्ली के लोगों की तरफ से दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं. आपसे निवेदन है कि कम से कम इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को रोज जरूर दिवाई जाए और इसमें कोई कटौती नहीं की जाए. पूरी दिल्ली इसके लिए आपकी आभारी रहेगी.''

ये भी पढ़ें: देश में कोरोना के हालात पर पीएम मोदी ने की व्यापक समीक्षा, कोविड-19 की सबसे ज्यादा मार झेल रहे 12 राज्यों का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget