एक्सप्लोरर

केजरीवाल बोले- खतरनाक परिस्थिति में पत्रकार कर रहे रिपोर्टिंग, फ्रंटलाइन वर्कर मान जल्द लगे वैक्सीन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र से यह मांग की है कि पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानकर उन्हें भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगानी चाहिए.राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,468 नए मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना बेकाबू रफ्तार के साथ फैलता जा रहा है. केजरीवाल सरकार की तरफ से 'नाइट कर्फ्यू' समेत कई तरह के कदम कोरोना प्रसार की रोकथाम को लेकर लगाए गए हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार से यह मांग की है कि वे पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानकर उन्हें भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगानी चाहिए.

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को इस बारे में ट्वीट करते हुए बताया- बेहद खतरनाक परिस्थिति में पत्रकार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर्स मानकर प्राथमिकता के आधार पर उनकी वैक्सीनेशन होनी चाहिए. दिल्ली सरकार इस बारे में केन्द्र को लिखने जा रही है.

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड मामले

राजधानी दिल्ली भयानक तरीके से कोरोना वायरस की चपेट में है. राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,468 नए मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई. यह दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मरीजों का आंकड़ा है.

दिल्ली में 11 अप्रैल को 10 हजार 774 केस 12 अप्रैल को 11 हजार 491 केस  जबकि 13 अप्रैल को 13 हजार 468 केस आए हैं. दिल्ली में इससे पहले कभी 10 हजार केस एक दिन में नहीं आए. लेकिन इस बार ना सिर्फ ये लगातार 3 दिन से आ रहे हैं, बल्कि हर दिन बढ़ भी रहे हैं.

इस आंकड़े के बाद दिल्ली महामारी से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बन गया है. अब तक मुंबई में सबसे ज्यादा 9,986 दैनिक मामले सामने आए हैं. वहीं इसके बाद बेंगलुरु में 6,387, चेन्नई में 2,105 जबकि कोलकाता में 1,271 मामले सर्वाधिक हैं.

नियम नहीं मानने के चलते 5 हजार से ज्यादा पर केस

नाइट कर्फ्यू के प्रति लोगों की लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है. राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू उल्लंघन के मामले में अब तक 5,542 लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं जबकि 1637 लोगों को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथॉरिटी के आदेश के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है. एक सफ्ताह पहले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की थी. यह नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक के लिए लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू, एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस वाला शहर बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget