एक्सप्लोरर

दिल्ली: केजरीवाल का दावा- कोरोना से निटपने के लिए पूरे इंतजाम, 5 जून तक तैयार होंगे 9500 बेड

राजधानी में 1,106 नये मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार के पार हो गयी है.केजरीवाल ने बताया कि 9,142 एक्टिव पेशेंट में से सिर्फ 2,100 कोरोना मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. हालात पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि राजधानी में महामारी से निटपने के लिए पूरे इंतजाम हैं. उन्होंने कहा कि 5 जून तक कोरोना मरीजों के लिए 9500 बेड तैयार होंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ''दिल्ली में कोरोना के कुल 17386 केस हैं. उसमें से 7846 लोग ठीक हो गए हैं 9142 लोग अभी भी बीमार हैं, 398 लोगों की मौत हो चुकी हैं. 15 दिन में 8,500 मरीज़ बढ़े हैं लेकिन अस्पतालों में सिर्फ 500 मरीज ही भर्ती हुए हैं. ज्यादातर लोगों को हल्के लक्षण हैं और वो घर में ही ठीक हो रहे हैं. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.'' उन्होंने कहा कि ''हम एक App launch कर रहे हैं, जिससे सभी लोगों को कोरोना से संबंधित किस अस्पतालों में कितने बेड हैं इसकी जानकारियां मिलेगी ताकि किसी की असुविधा न हो.''

9,142 मरीजों में से सिर्फ 2,100 मरीज ही अस्पताल में- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि ''9,142 मरीजों में से सिर्फ 2,100 कोरोना मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं. बाकी सब मरीज घर पर रह कर ही "Home Isolation" के माध्यम से अपना इलाज करवा रहे हैं और ठीक भी हो रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि ''फर्जी वीडियो या जानकारियां फैलाने से हमारे डाक्टरों का मनोबल टूटता है और जनता में भ्रम पैदा होता. ऐसे समय में ये सब करना ठीक नहीं.''

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज कोई ये नहीं कह सकता कि एक महीना या दो महीने और लॉकडाउन कर लो तो कोरोना ठीक हो जाएगा. कोरोना रहेगा, अगर कोरोना रहेगा तो कोरोना का इलाज करने का इंतजाम करना पड़ेगा. हमारी पूरी सरकार इस समय कोरोना के मरीज़ों का इलाज करने पर ध्यान दे रही है.'' उन्होंने कहा कि ''दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते मुझे दो चीजों पर चिंता होगी. अगर ​दिल्ली के अंदर कोरोना की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा तो. दूसरा मान लीजिए कि कोरोना के 10,000 मरीज़ हैं और हमारे पास 8,000 बेड हैं तो ये हमारे लिए चिंता का विषय है.''

एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्ट सुरेश कुमार पॉजिटिव

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्ट सुरेश कुमार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. दिल्ली में जितने अस्पतालों को कोरोना के इलाज के लिए चुना गया है एलएनजेपी उनमें सबसे बड़ा अस्पताल है. अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर के अलावा दो और कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार

राजधानी में 1,106 नये मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार के पार हो गयी है. नए मामले दिल्ली में एक दिन के अब तक के सबसे अधिक मामले हैं. यह पहला मौका है जब दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक दिन में 1100 से अधिक आये हैं. राजधानी में 28 मई को 1,024 मामले सामने आये थे, जिससे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार से अधिक हो गयी थी.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 265 लोग मरे, 24 घंटों में 7964 मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget