एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस पर abp न्यूज़ से क्या कुछ बोले सीएम अरविंद केजरीवाल? जानें

Delhi Murder Case: आफताब पूनावाला पर उसकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉकर की हत्या का आरोप लगा है. आरोपी ने इस हत्याकांड को बेहद जघन्य तरीके से अंजाम दिया है.

Arvind Kejriwal On Shraddha Murder Case: दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ के खास शो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये बेहद जघन्य अपराध है. इस तरह का अपराध किसी भी देश या समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. आरोपी को सख्त सजा देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि ऐसा अपराध करने वाले व्यक्ति को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध करने की सोचे भी तो उसकी रुह कांप उठे.

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस इस वक्त देश में चर्चा में है. हत्या के इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. श्रद्धा वॉकर नाम की 26 वर्षीय युवती की हत्या का आरोप उसके ब्वॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला (28) पर लगा है. आफताब ने इस हत्याकांड को इसी साल मई के महीने में अंजाम दिया था. हालांकि ये मामला इसी हफ्ते खुला है.

मुंबई में मुलाकात, दिल्ली में मर्डर

श्रद्धा और आफताब की मुलाकात साल 2019 में मुंबई में बंबल एप के जरिए हुई थी. दोनों उस वक्त कॉल सेंटर में काम करते थे. इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने लिव-इन में रहने का फैसला किया. हालांकि इस फैसले का युवती के माता-पिता ने विरोध किया. परिवार के विरोध के बावजूद दोनों साथ रहने लगे. इसी साल मई के महीने में दोनों दिल्ली आ गए थे. 

शव के किए थे 35 टुकड़े

दिल्ली आने के बाद दोनों ने महरौली के इलाके में मकान किराए पर लिया. दिल्ली शिफ्ट होने के तीन दिन बाद ही आफताब ने श्रद्धा का कत्ल कर दिया था. आफताब ने पुलिस को बताया कि घर खर्च और शादी को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा था. अगले 18 दिनों तक वह हर रोज शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकने जाता था.

आफताब का होगा नार्को टेस्ट

युवती के पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसके बाद हत्या का ये मामला खुला और आफताब को गिरफ्तार किया गया. बीते दिन ही दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आफताब (Aftab) को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. साथ ही कोर्ट ने आफताब के नार्को टेस्ट के लिए भी मंजूरी दी है. 

ये भी पढ़ें- 

Shraddha Murder Case: 'आफताब ने फ्लैट किराये पर लेते समय श्रद्धा को बताया था पत्नी', पुलिस का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार के साथ बात जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget