एक्सप्लोरर

तीसरी बार CM बनने के बाद आज पीएम मोदी से मिलेंगे केजरीवाल, संसद भवन परिसर में होगी मुलाकात

तीसरी बार दिल्ली का सीएम बनने के बाद केजरीवाल और पीएम मोदी की पहली बार मुलाक़ात हो रही है.दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी में खूब जुबानी तीर चले थे.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी. तीसरी बार दिल्ली का सीएम बनने के बाद केजरीवाल और पीएम मोदी की पहली बार मुलाक़ात हो रही है. इस दौरान दिल्ली हिंसा पर बात हो सकती है.

दिल्ली हिंसा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है और जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर,चांद बाग, शिव विहार,भजनपुरा, यमुनाविहार और मुस्तफाबाद में स्थानीय लोगों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं. ये स्थान हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. एक अधिकारी ने कहा, ''दिल्ली पुलिस ने 369 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 1284 लोगों को गिरफ्तार किया या हिरासत में लिया है.''

दिल्ली हिंसा मामले पर विपक्ष ने भी सरकार के ऊपर हमलावर रुख अख्तियार किया हुआ है. सोमवार को बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के जरिये केंद्रीय गृह मंत्रालय के ऊपर हमला करते हुए कहा कि हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस नाकाम रही क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनुमति ही नहीं दी इसी वजह से दिल्ली हिंसा की आग में जलती रही.

आप नेताओं ने की भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भी संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेताओं के भड़काऊ बयान का जिक्र करते हुए कहा कि नेताओं के भड़काऊ बयानों की वजह से ही दिल्ली में हिंसा भड़की. आप नेताओं का कहना था कि जिन भी नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए हैं उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए.

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी में खूब जुबानी तीर चले थे. आप ने चुनाव में 70 में से 62 और बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली में सामने आया पहला मामला, इटली से लौटे शख्स में संक्रमण

पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार पर विपक्ष हमलावर, जमकर दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget