एक्सप्लोरर

WhatsApp Channel से जुड़े अरविंद केजरीवाल, रामेश्वरम की तीर्थयात्रा पर गए बुजुर्गों से मुलाकात की तस्वीरें की शेयर

Arvind Kejriwal On WhatsApp: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लोगों से अपील की है. कहा कि अपने दोस्त और परिवार के साथ इस चैनल को सब्सक्राइब करें.

Arvind Kejriwal On WhatsApp: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार (20 सितंबर) को वॉट्सऐप चैनल से जुड़ गए. वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के चंद घंटे में ही मुख्यमंत्री के 23 हजार से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं. वॉट्सऐप चैनल के जरिए देश भर के लोग अब सीएम अरविंद केजरीवाल से सीधा संपर्क कर पाएंगे. सोशल मीडिया में सक्रिय रहने और जनता से मिलते-जुलते रहने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वॉट्सऐप चैनल से जुड़े हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने वॉट्सऐप चैनल पर जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए दिल्ली और देशवासियों से जुड़ने की अपील की है.

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने वॉट्सऐप चैनल पर रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर गए दिल्ली के बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है. इन बुजुर्गों को दिल्ली सरकार ने अपने खर्चे पर तीर्थ यात्रा पर भेजा है. सीएम ने वाट्सएप चैनल से जुड़ने पर कहा कि इस चैनल के माध्यम से आपसे जुड़कर बेहद खुशी हुई. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वॉट्सऐप चैनल पर अपील करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की उपलब्धियों, नए कार्यक्रमों और अन्य जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए इस चैनल के साथ जुड़े रहें. हम दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाने की दिशा में काम रहे हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो सके. मुझे ये बताते हुए भी खुशी हो रही है कि पिछले ही हफ्ते हमने 780 बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री रामेश्वरम के दर्शन के लिए भेजा है. यात्रा पर भेजने से पहले मैं खुद सभी बुजुर्गों से मिला, उनका प्यार मिला. आपके साथ उस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा, इस वॉट्सऐप चैनल को अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ शेयर करें और उन्हें चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए आमंत्रित करें. मुख्यमंत्री के इस वॉट्सऐप चैनल पर दिल्ली सरकार की ओर से किए जा रहे कार्य से संबंधित जानकारी शेयर की जाएगी. दिल्ली सरकार के कार्यक्रमों से संबंधित टैक्स्ट, फोटो, वीडियो और स्टिकर आदि चैनल पर जारी किए जाएंगे, ताकि इससे जुड़े लोगों को सरकार के हर दिन के काम की जानकारी मिलती रहे.

यह भी पढ़ें:-

Parliament Special Session Live: आज राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर होगी चर्चा, लोकसभा में कल हुआ पास, विरोध में पड़े 2 वोट 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget