एक्सप्लोरर

दिल्ली में किसी होली कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे CM केजरीवाल, कहा- कोरोना नियमों का पालन करें

कोरोना संकट के चलते दिल्ली में लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होकर होली खेलने की अनुमति नहीं है. जनता से अपील की गई है कि वे घर पर परिवार के सदस्यों के साथ होली का त्योहार मनाए.

नई दिल्ली: देशभर में आज और कल होली का त्योहार मनाया जा रहा है. आज होलिका दहन है और कल रंगों वाली होली खेली जाएगी. इस बीच कोरोना संकट के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से घर में होली खेलने की अपील की है. साथ ही सीएम केजरीवाल ने खुद भी किसी होली के कार्यक्रम में नहीं जाने की बात कही है.

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं, इसी के मद्देनजर इस बार सार्वजनिक तौर पर आयोजित हो रहे होली कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहा हूं. आप सभी से अपील है कि केवल अपने परिवार के साथ होली मनाएं और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचें, कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें."

अपने दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, "आप सभी को इबादत की रात शब-ए-बारात की हार्दिक शुभकामनाएं. कोरोना महामारी के चलते इस पर्व को अपने घर पर परिवार के साथ मनाएं और कोरोना से बचाव के सभी तरीके अपनाएं."

दिल्ली में नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शनिवार को लोगों से अपील की है कि वे होली के त्योहार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचे और कोविड-19 महामारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए घरों में ही इस त्योहार को मनाएं. पुलिस ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक उत्सव मनाते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आगामी होली एवं नवरात्र जैसे त्योहारों पर कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं होगा. मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है.

डीडीएमए के आदेश का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मॉय बिस्वाल ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि होली के दौरान लोगों द्वारा मैदान, पार्क , बाजार या धार्मिक स्थलों पर एकत्र होकर सार्वजनिक रूप से उत्सव मनाने की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Holi 2021 Remedies: होली पर कपड़ों या शरीर से रंग छुड़ाने में आ रही हो समस्या तो अपनाएं ये घरेलू उपाय Holi 2021 Songs: इन गानों के बिना अधूरी है होली, मस्ती को दोगुना कर देते हैं ये Holi Songs
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget