एक्सप्लोरर

दिल्ली: मुख्य चुनाव अधिकारी का बयान, कहा- शाहीन बाग में भी शांतिपूर्वक होगा मतदान

शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ रणबीर सिंह ने ओखला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया है. रणबीर सिंह का कहना है बाकी विधानसभा क्षेत्रों की तरह ओखला में भी शांति से संपन्न मतदान होगा.

नई दिल्ली: दिल्ली में आठ फरवरी को  विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वहीं वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचें इसको लेकर भी पूरी तैयारी कर ली गई है लेकिन ओखला विधानसभा के दो इलाके जामिया और शाहीन बाग में पिछले 50 दिन से ज्यादा वक्त से लोग धरने पर बैठे हैं. रोज प्रदर्शन हो रहे हैं. ऐसे में सवाल ये है की आखिर ओखला विधानसभा में शांतिपूर्वक मतदान कैसे होगा. हालांकि दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दावा किया है कि ओखला विधानसभा में भी बाकी विधानसभाओं की तरह शांतिपूर्वक मतदान होगा.

चुनाव अधिकारी ने किया ओखला का दौरा

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ रणबीर सिंह का कहना है, "ओखला विधानसभा इलाके में समान्य तरीके से ही मतदान होगा." मुख्य चुनाव अधिकारी ने पुलिस और बाकी अधिकारियों के साथ खुद ओखला विधानसभा का दौरा किया है. डॉ रणबीर सिंह के मुताबिक "शाहीन बाग में पांच लोकेशंस पर यह पोलिंग स्टेशंस होंगे. मैं खुद वहां जाकर मुआयना करके आया हूं. हमारी पोलिंग पार्टी को पहुंचने में या चुनाव की सामग्री को पहुंचाने में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी. मतदान से एक दिन पहले सब कुछ वहां पहुंच जाएगा और आठ तारीख को जैसे बाकी विधानसभा में मतदान होता है वैसे वहां भी होगा."

चुनाव आयोग के मुताबिक जहां लोग धरने पर बैठे हैं वो सड़क के ऊपर है और मेन रोड पर नहीं. ऐसे में जो पोलिंग पार्टीज होती हैं उन्हें जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी. वहीं मतदान से जुड़ा मटेरियल भी बड़ी आसानी से पोलिंग बूथ तक पहुंच जाएगा.

ओखला को संवेदनशील इलाके में रखा गया

दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक ओखला विधानसभा के शाहीन बाग इलाके में पांच जगहों पर पोलिंग बूथ हैं. ओखला में 40 पोलिंग बूथ हैं और यह सभी क्रिटिकल केटेगरी में रखे गए हैं. इन पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी. दिल्ली पुलिस बल की पैरा मिलिट्री के जवान बूथ पर तैनात होंगे. इसके अलावा पोलिंग बूथ की वेबकास्टिंग की जाएगी. वहीं दिल्ली चुनाव आयोग में बने खास वेबकास्टिंग रूम सेंटर से इस पर नजर भी रखी जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था का काम पुलिस का

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ रणबीर सिंह के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था का काम पुलिस का है साथ ही पुलिस का काम वहां पर लोगों में विश्वास जगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी है. दिल्ली पुलिस अपना यह काम लगातार वहां कर रही हैं और चुनाव जारी मतदान के दिन वह सब कुछ सामान्य होगा.

दिल्ली चुनाव आयोग का कहना है कि दिल्ली करीब 3700 क्रिटिकल पोलिंग बूथ हैं. सभी क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर इसी तरह से निगरानी रखी जाएगी. वहीं ओखला विधानसभा में भी बाकी विधानसभाओं की तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां पर मतदान सामान्य तरीके से हो.

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार खत्म, केजरीवाल ने किए 40 रोड शो, शाह ने 35 रैलियां की मनोज तिवारी के 'रिंकिया के पापा' गाने पर अरविंद केजरीवाल ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
कौन हैं वो 3 बागी MP, जो अब बना रहे BJP से दूरी, क्या है पूरा माजरा?
कौन हैं वो 3 बागी MP, जो अब बना रहे BJP से दूरी, क्या है पूरा माजरा?
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget