एक्सप्लोरर

जानिए- दिल्ली उपचुनाव में हार के बाद MCD चुनाव केजरीवाल के लिए कितना मुश्किल?

नई दिल्ली: दस दिन बाद दिल्ली नगर निगम के लिए वोट डाले जाएंगे, उससे पहले विधानसभा की एक सीट के उपचुनाव के नतीजे सूबे के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका है.

इस एक सीट के उपचुनाव में न सिर्फ अरविंद केजरीवाल की पार्टी की हार हुई, बल्कि उनके उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई. जब कि दो साल पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने सूबे की 70 में 67 सीटों पर जीत का परचम लहराया था और इस सीट पर आप के उम्मीदवार ने रिकार्ड भारी मतों से जीत दर्ज की थी.

इस उपचुनाव को एमसीडी चुनाव का सेमीफाइल कहा जा रहा था और इस जंग में अरविंद केजरीवाल को करारी हार मिली है, जबकि मोदी की पार्टी ने शानदार वापसी की है. राजौरी गार्डन सीट के नतीजे ने बताया कि दिल्ली सूबे की सियासी ताकत बदल रही है और अब दिल्ली में केजरीवाल की वो ताकत नहीं है, जो 2015 में दिखी थी. बीजेपी भारी पड़ रही तो कांग्रेस भी दो-दो हाथ करती दिख रही है.

एमसीडी चुनाव में क्या होगा?

दिल्ली में तीन नगर निगम हैं और तीनों नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है. ये कब्जा बीते 10 साल से है.

इस बार के चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने हाउस टैक्स माफ करने का बड़ा नारा दिया है, लेकिन ये असर होगा, ताजा नतीजे ने सवाल खड़े कर दिए हैं. केजरीवाल सरकार के बिजली बिल हाफ करने का भी असर ताजा नतीजे पर क्यों नहीं किया, ये भी केजरीवाल के लिए एक मुश्किल सवाल है.

चुनाव विश्लेषक अभय दुबे का कहना है कि इस हार के लिए आम आदमी पार्टी की सियासत करने का आचरण जिम्मेदार है. उनके मुताबिक एमसीडी चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को मुश्किल का सामना होगा. उनका दावा है कि दिल्ली में बीजेपी की लहर और इसका पूरा असर एमसीडी के चुनाव पर पड़ेगा.

नगर निगम में खिलेगा कमल- सर्वे

एबीपी न्यूज-सी वोटर के मुताबिक दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी के प्रति लोगों में उत्साह दिख रहा है. 36 प्रतिशत लोग बीजेपी को वोट देने का इरादा रखते हैं. वहीं, 26 प्रतिशत आम आदमी पार्टी को तो 17 प्रतिशत कांग्रेस को वोट देने की मंशा रखते हैं.

ईस्ट दिल्ली में बीजेपी के प्रति लोगों का भारी झुकाव दिख रहा है. बीजेपी के प्रति 38 प्रतिशत, आप और कांग्रेस को समान 21-21 प्रतिशत लोगों का स्नेह मिल रहा है.

नार्थ में बीजेपी और आप में कड़ी टक्कर है. कांग्रेस काफी पीछे दिख रही है.

साउथ में बीजेपी नंबर वन आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर लोगों में अपनी मौजूदगी बना पा रहे हैं.

नगर निगम में कमल खिलाना चाहते हैं दिल्ली वाले: ABP न्यूज ओपिनियन पोल

आप ने कबूल की हार

दिल्ली में हार पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है और अपनी हार कबूल की है. हालांकि, उन्होंने इसे रजौरी गार्डन की जनता की नाराज़गी बताया और कहा कि एमसीडी चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी.

आपको बता दें कि साल 2015 में राजौरी गार्डन की सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी. ये सीट विधायक जरनैल सिंह के पंजाब में चुनाव लड़ने की वजह से खाली हुई थी.

उपचुनाव नतीजों से बढ़ेगी राष्ट्रपति चुनाव में पार्टियों की ताकत, जानें क्या है BJP का गेम प्लान 

उपचुनाव: आज आएंगे 10 विधानसभा सीटों के नतीजे, दांव पर केजरीवाल, वसुंधरा और शिवराज की साख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget