एक्सप्लोरर

Delhi Bus Route: यात्रियों के लिए अब स्टैंड पर होगा ये खास बस रूट मैप, सरकार ने की शुरुआत

Delhi Bus Route: रूट मैप से न सिर्फ बसों की जानकारी मिलेगी बल्कि मेट्रो स्टेशन और आस-पास के अस्पतालों की भी जानकारी लोगों को आसानी से मिल पाएगी.

Delhi Bus Route Map: देश की राजधानी दिल्ली में रोजाना लाखों लोग आते हैं. इस दौरान लोगों को अक्सर जिन समस्याओं से दो-चार होना होता है. उनमें से एक समस्या होती है कि लोगों को अक्सर सही बस रूट की जानकारी नहीं मिल पाती. इसके साथ ही किसी अस्पताल में अगर जाना हो और उस जगह तक पहुंचने के लिए कौन सी बस लेनी है? कहां से लेनी है इसको लेकर भी लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए अब दिल्ली सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है.

इसके लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने एक बस रूट मैप तैयार किया है. इसे दिल्ली के अलग-अलग बस स्टॉप पर लगाया जाएगा. हालांकि, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अभी इस रूट मैप को सिर्फ ITO बस स्टॉप पर लगाया गया है. सरकार का कहना है कि अगर ये प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसी तरह से पूरे दिल्ली में लगभग 2 हजार बस रूट मैप अलग-अलग बस स्टॉप पर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को बस नंबर की सही जानकारी के साथ-साथ बस रूट की भी बेहतर जानकारी आसानी से मिल सके.

मंत्री कैलाश गहलोत ने की शुरुआत

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ITO बस स्टैंड पर लगे बस रूट मैप की शुरुआत करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बेहद जरूरी है कि लोगों को आसानी से सही बस रूट की जानकारी मिल जाए, ताकि उन्हें किसी कंफ्यूजन की स्थिति से न गुजरना पड़े. 

बस स्टॉप पर पूरी जानकारी

इसी बात का ध्यान रखते हुए बस स्टॉप पर ही ये पूरी जानकारी अब उपलब्ध करा दी जाएगी. इस रूट मैप से न सिर्फ बसों की जानकारी मिलेगी बल्कि मेट्रो स्टेशन और आस-पास के अस्पतालों की जानकारी भी लोगों को आसानी से मिल जायेगी. मंत्री गहलोत ने कहा कि 26 करोड़ की लागत से ऐसे बस रूट मैप 2000 हजार बस स्टैंड पर लगाए जाएंगे.

परिवहन मंत्रीगहलोत ने कहा, इस रूट मैप में आप किसी भी बस स्टैंड पर खड़े होकर वहां से यह जानकारी ले सकते हैं कि आपके गंतव्य तक किस नंबर की बस जाएगी और वह बस किन-किन रास्तों से होते हुए गुजरेगी. इसके साथ ही जिस बस स्टैंड पर आप खड़े हैं उसके नजदीक कौन सा अस्पताल, मेट्रो स्टेशन,रेलवे स्टेशन और बस अड्डा है? इन सभी से जुड़ी तमाम जानकारी भी इस बस रूट मैप के जरिए आप को मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट की हुई बैठक, आईटी हार्डवेयर सेक्टर के लिए PLI स्कीम को मंजूरी मिली

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget