एक्सप्लोरर

दिल्ली BJP ने लोकसभा चुनाव को लेकर की अहम बैठक, सभी 7 सीटे जीतने की बनी रणनीति

Delhi BJP Meeting: बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, दिल्ली के संगठन सचिव सिद्धार्थन, सांसद मनोज तिवारी, हंस राज हंस, परवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी शामिल शामिल थे.

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली बीजेपी की कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई. इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अगले 400 दिनों में जनता से संपर्क करने का आह्वान किया गया. बीजेपी के उपाध्यक्ष और पार्टी के दिल्ली मामलों के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया. 

बैजयंत जय पांडा ने कहा कि पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर बैठे लोगों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए पार्टी एक मोबाइल ऐप्लिकेशन लेकर आ रही है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले आम चुनावों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर संपर्क कार्यक्रमों के लिए अगले 400 दिन समर्पित करने का आह्वान किया.

'केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करें..'
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'अपना रवैया बदलने' और संगठनात्मक विस्तार के लिए काम करने और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए बूथ स्तर तक पहुंच बनाने को कहा. सचदेवा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए अच्छी व्यवस्था करने के लिए दिल्ली बीजेपी इकाई की सराहना की थी.

14 जिलाध्यक्ष शामिल हुए
बीजेपी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक पांडा ने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से प्रेरणा लेनी चाहिए और 2024 के चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के लिए काम करना चाहिए." इस बीच, दिल्ली बीजेपी के सभी 14 जिलाध्यक्षों ने बैठक में हालिया एमसीडी चुनावों के दौरान अपने जिलों की राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शन की रिपोर्ट पेश की.

बिधूड़ी ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया
पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया. पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार को उसके 'भ्रष्टाचार' के लिए आड़े हाथ लेने और बीजेपी शासित केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी और बुनियादी ढांचागत पहलों की सराहना करने वाले प्रस्ताव पर कार्यकारी समिति की बैठक के दूसरे दिन विचार-विमर्श किया जाएगा.

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, दिल्ली के संगठन सचिव सिद्धार्थन, सांसद मनोज तिवारी, हंस राज हंस, परवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी, विधायक विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और आदेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल शामिल शामिल थे.

दिल्ली बीजेपी के महासचिव कुलजीत चहल ने कहा कि कार्यकारी समिति की दूसरे दिन की बैठक शनिवार को डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगी. समापन सत्र को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल संबोधित करेंगे.

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget