एक्सप्लोरर

असम के बाद बंगाल, बिहार और दिल्ली में भी उठी NRC की मांग, मनोज तिवारी ने लोकसभा में दिया नोटिस

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान एक नोटिस दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली में भी असम जैसी एनआरसी की प्रक्रिया शुरू की जाए.

नई दिल्ली: असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू होने के बाद बड़ा सवाल है कि क्या ये देश के अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा? तकनीकी तौर पर इसे लागू करने में तो काफी वक्त लगेगा लेकिन इसपर राजनीति खूब हो रही है.

दरअसल, सत्तापक्ष के नेताओं ने भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की ओर इशारा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली में भी एनआरसी लागू किया जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल में प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष और प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने, दिल्ली में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनआरसी की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है.

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कि अभी असम के एनआरसी पर ही चर्चा हो रही है. भविष्य में अगर देशभर में जो घुसपैठिए हैं इसपर चर्चा होगी. बहस होगी तो उस समय इसपर बात करेंगे.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान एक नोटिस दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली में भी असम जैसी एनआरसी की प्रक्रिया शुरू की जाए. वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने कहा है कि असम के बाद वो पश्चिम बंगाल के अवैध प्रवासियों की पहचान करेगी.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों की 'संख्या करोड़ों में हो सकती है'. वहीं दिलीप घोष ने कहा, ''हम राज्य में रह रहे अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजेंगे. हम बंगाल में कोई भी अवैध प्रवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे.''

वहीं एनआरसी ड्राफ्ट के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे बीजेपी के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगी. उन्होंने आज दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा, ''हम पश्चिम बंगाल में ऐसा नहीं होने देंगे क्योंकि हम वहां हैं.''

PM मोदी पर बरसी ममता बनर्जी, कहा- दुनिया की बेहतरी के लिए 2019 में बड़ा बदलाव आना चाहिए

उन्होंने कहा, “केवल चुनाव जीतने के लिए लोगों को पीड़ित नहीं किया जा सकता है. क्या आपको नहीं लगता कि जिन लोगों का नाम लिस्ट में नहीं हैं, वो अपनी पहचान खो देंगे? कृप्या, इस बात को समझें कि भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश विभाजन से पहले एक थे. जो भी मार्च 1971 तक बांग्लादेश से भारत आया था वह भारतीय नागरिक है.”

आपको बता दें कि सोमवार को एनआरसी का अंतिम मसौदा जारी किया गया था. जिसमें असम में रह रहे 40 लाख लोगों का नाम नहीं हैं. यानि सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिक नहीं माना है.

अमित शाह का एलान, 'जिन 40 लाख का नाम NRC में नहीं, वो घुसपैठिए, किसी भारतीय का नाम नहीं कटा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान
एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'ईरान में हो गया सत्ता परिवर्तन, अब वापस जाएगी US आर्मी', ट्रंप का ऐलान- जरूरत पड़ी तो फिर आएंगे
'ईरान में हो गया सत्ता परिवर्तन, अब वापस जाएगी US आर्मी', ट्रंप का ऐलान- जरूरत पड़ी तो फिर आएंगे

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव ने दो चूल्हे खरीदे, मतलब डिंपल यादव से...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget