एक्सप्लोरर

Delhi BJP: दिल्ली बीजेपी का मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर बड़ा आरोप, '2 हजार करोड़ का किया गया हेरफेर'

दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) के प्रवक्ता हरीश खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर 2 हजार करोड़ रुपये की हेरफेर का आरोप लगाया.

Delhi BJP Made Corruption Charges Agaisnt Manish Sisodia: राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satendra Jain) की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) एक बार फिर आमने सामने आ गयी है. दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) ने अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सत्येंद्र जैन पर 2 हजार करोड़ के हेरफेर करने का आरोप लगाया है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने इसी सिलसिले में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. उन्होंने कहा कि जल्द ही वो इसके सारे सबूत एंटी करप्शन ब्रांच को सौंपेंगे. 

हरीश खुराना ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये पैसा जो जा रहा है उसमें 2 लोगों की भागीदारी है. एक सत्येंद्र जैन और दूसरा मनीष सिसोदिया, जोकि उस समय फाइनेंस मिनिस्टर थे.  यही दोनों व्यक्ति इस अपराध के लिए जिम्मेदार हैं.

बीजेपी ने सबूत होने का किया दावा
हरीश खुराना ने कहा कि जिस प्रकार के सबूत हमारे पास हैं और इसमें जो हमारे पास एंटी करप्शन ब्रांच का नोटिस आया है उस आधार पर हम कांफिडेंट हैं कि कार्रवाई तो होगी ही. उन्होंने कहा कि इस पर एक उदाहरण दूंगा, आम आदमी पार्टी ने 20 हजार कमरों की बात की थी. 201 कमरों का एक जोन, उन्होंने (मनीष सिसोदिया) ने 2015 में 28 करोड़ 95 लाख रूपये की मंजूरी दी. इसमें कहा गया कि 2016 तक कमरे बन जाने चाहिए. 

हरीश खुराना ने  आगे कहा कि 2019 के अंदर फिर मीटिंग बैठती है और उन 201 कमरों का बजट 54 करोड़ 90 लाख कर दिया जाता है. यानी इन कमरों का मूल्य दोगुना कर दिया जाता है. खुराना ने कहा कि कोई भी 400 फुट का आम कमरा कमरा 4-5 रुपये में बन जाता है. 

एक कमरे की कीमत पर उठाए सवाल
अगर एक कमरे की कीमत 27-28 लाख रुपये आ रही है तो ये सारा पैसा आखिर कहां जा रहा है ?  ये पैसा जो जा रहा है उसमें 2 लोगों की भागीदारी है. एक सत्येंद्र जैन और दूसरे मनीष सिसोदिया जो उस समय फाइनेंस मिनिस्टर थे. यही दोनों व्यक्ति जिम्मेदार हैं. हम उम्मीद करते हैं कि इन पर जल्द कार्रवाई होगी. 
हरीश खुराना ने कहा कि ये इस बात के दस्तावेजी सबूत हैं. इसमें कोई पर्मानेंट स्ट्रक्चर नहीं हुआ है. सब सेमी पर्मानेंट स्ट्रक्चर हैं. इसमें कड़ी, कुंडे और छत हैं. 

समझदार है दिल्ली की जनता- हरीश खुराना
खुराना ने कहा कि दिल्ली की जनता समझदार है. अगर 400 फुट का कमरा बनाने जाओगे तो 3-4 लाख खर्च आएगा.... अगर 28 लाख रूपये एक एक कमरे में लगेंगे तो सवाल तो उठेंगे ही. खुराना ने आगे कहा कि ये दस्तावेज झुठलाए नहीं जा सकते हैं. 27 करोड़ रूपये की मंजूरी देते हो और तीन साल बाद डबल कर देते हो फिर भी अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है. हमारे पास सबूत तैयार है. 

खुराना ने कहा कि ये तो सिर्फ एक जोन का मामला है, ऐसे ही यहां पर कुल 26 जोन हैं. ये पूरी दिल्ली में जो दावे कर रहे हैं कि हमने 20 हजार बनाए हैं ये उन कमरों की ही सच्चाई है. ये मामला 2 हजार करोड़ रुपये का है. ये पूरा पैसा इधर का उधर हुआ है. 

दिल्ली बीजेपी ने लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर भी पूछे सवाल
खुराना ने कहा कि आप को मालूम था कि लोकायुक्त के अंदर केस चल रहा है. इसलिए डेढ़ साल तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की. आपको मालूम था जिस दिन लोकायुक्त की नियुक्ति हो गयी और एंटी करप्शन ब्रांच (Delhi Anti-Corruption Branch) एक्टिवेट हो गया तो आप की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

यही आशंका अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), आतिशी और संजय सिंह (Sanjay Singh) ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जताई है. ये सब इसी प्रमाण है कि दस्तावेज सही हैं. अब दिल्ली के लोग सवाल पूछेंगे कि ये पैसा कहां गया है?

Telangana: CBI ने पुलिस कमांडेंट को किया गिरफ्तार, 950 किलो कीमती मेटल चुराने का है आरोप

Visa Case: कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget