एक्सप्लोरर

दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा में बड़ा खुलासा, शोभायात्रा पर गोली चलाने वाले असलम समेत अबतक 14 लोग गिरफ्तार

Jahangirpuri Violence: अंसार नाम का एक आदमी अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा. इसके बाद ही विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई.

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा में नया खुलासा हुआ है. हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने गोली भी चलाई थी, जो एक एएसआई को लगी. बताया जा रहा है कि ये गोली असलम नाम के शख्स ने चलाई थी, जिससे पिस्तौल भी बरामद की गई है. कल हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी की गई थी. इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों समेत करीब 9 लोग घायल भी हुए. हिंसा के आरोप में असमल समेत अबतक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

अंसार नाम के शख्स ने की लोगों से बहस

एबीपी न्यूज के पास FIR की जो कॉपी है, उसके मुताबिक जब शोभा यात्रा जहांगीरपुर के सी ब्लॉक में जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक आदमी अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा. इसके बाद ही विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई. बड़ी खबर ये है कि जिन 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें अंसार भी शामिल है.

अंसार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज- सूत्र

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंसार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. एफआईआर में लिखा गया है कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण निकाली जा रही थी और बहस के बाद उस पर पथराव किया गया. पथराव दोनों तरफ से हुआ.

FIR में क्या लिखा है?

  • शाम 6 बजे शोभा यात्रा जहांगीरपुरी के जामा मस्जिद पहुंची.
  • अंसार नाम का आदमी 4-5 साथियों के साथ पहुंचा.
  • अंसार ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस की.
  • झगड़ा बढ़ा और पत्थरबाजी शुरू हो गई.
  • हिंसा काबू करने के लिए 40-50 आंसू गैस के गोले छोड़े गए.
  • भीड़ की तरफ से फायरिंग भी की गई.
  • गोली लगने से SI मेदालाल जख्मी हो गए.
  • फायरिंग, पथराव कर सांप्रदायिक दंगा किया गया.

यह भी पढ़ें-

Inside Story: 2024 के लिए किस राज्य में क्या करेंगे प्रशांत किशोर? क्या है प्लान?

21 अप्रैल से गुजरात से भारत दौरे की शुरुआत करेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन, अगले दिन करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget