एक्सप्लोरर

महिलाओं को 2100 महीना, बुजुर्गों को फ्री इलाज, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली सब फेल, केजरीवाल के लुभावने वादे भी वोट दिलाते क्यों नजर नहीं आ रहे

Delhi Polls: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की 15 गारंटियों की सूची जारी की थी. इनमें रोजगार, महिला भत्ता, मुफ्त बिजली-पानी, 24x7 जल आपूर्ति और यमुना सफाई जैसे वादे शामिल थे.

Delhi Polls 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 15 गारंटियों की सूची जारी की थी.  सूची में रोजगार, महिला सम्मान योजना, मुफ्त बिजली-पानी जैसी योजनाएं शामिल की गई थी. तब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह भी दोहराया था कि अगर AAP सत्ता में वापस आती है, तो ये सभी योजनाएं जारी रहेंगी. हालांकि, आज 8 फरवरी को जब दिल्ली जब वोटों की गिनती जारी है तो रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत से दूर है. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती 3 घंटे के रुझानों में आम आदमी पिछड़ रही है. ताजा अपडेट के मुताबिक आम आदमी पार्टी 27 और बीजेपी 43 सीटों से आगे चल रही है. इस आंकड़ों से साफ पता चल रहा है AAP 15 सालों के बाद पहली बार सरकार बनाने से चूक रही है. ऐसा लग रहा है जैसे अरविंद केजरीवाल की तरफ से किए गए सारे वादे धरे-के-धरे रह गए हैं. उनकी तरफ से मुफ्त वाली सारी योजनाओं का दिल्ली की जनता पर कोई असर होते नहीं दिखाई दे रहा है.

AAP की 15 गारंटियों की मुख्य बातें क्या थीं

  1. बेरोजगारी की समस्या का समाधान: अगले 5 सालों में नौकरियां देने का वादा.
  2. महिला सम्मान योजना: हर महिला को ₹2,100 मासिक भत्ता.
  3. संजीवनी योजना: 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज.
  4. बढ़े हुए पानी के बिल माफ.
  5. 24x7 स्वच्छ पेयजल आपूर्ति.
  6. यमुना की सफाई.
  7. सड़कें यूरोपीय मानकों के अनुसार पुनर्विकसित होंगी.
  8. डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना: दलित छात्रों के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा का वित्तपोषण.
  9. सभी छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा और मेट्रो किराये में 50% की छूट.
  10. पुजारी और ग्रंथी योजना: सभी पुजारियों और ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह.
  11. मुफ्त बिजली-पानी योजना का विस्तार किरायेदारों तक भी किया जाएगा.
  12. सीवेज लाइनों की ओवरहालिंग और सुधार.
  13. राशन कार्ड बनवाने के लिए नई विंडो खोली जाएगी.
  14. ऑटो वालों और ई-रिक्शा चालकों के लिए ₹10 लाख का जीवन बीमा और ₹1 लाख की वित्तीय सहायता.
  15. आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति के लिए विशेष धनराशि दी जाएगी.

AAP की पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी
अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि पार्टी की मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, बस यात्रा, और मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाएं जारी रहेंगी.उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो वे इन योजनाओं को बंद कर देंगे.

भाजपा का जवाब
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने अपने घोषणापत्र में था कहा कि भाजपा दिल्ली में सत्ता में आने पर सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रखेंगी. भाजपा के वादों में 50,000 सरकारी नौकरियां, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, और छात्रों के लिए फ्री स्कूटर और लैपटॉप शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: चुनाव आयोग के रुझानों में BJP को बहुमत, AAP बहुत पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget