एक्सप्लोरर

'दिल्ली में वोटिंग से पहले झाड़ू के तिनके बिखरे', पीएम मोदी का AAP सरकार पर बड़ा हमला

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट 2025 का जिक्र किया. लोगों से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के आरके पुरम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान पीएम मोदी ने एक फरवरी को पेश किए गए बजट का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, "बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है. तीन दिन बाद 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है. इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने जा रही है. इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार बीजेपी सरकार."

'मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट'

पीएम मोदी ने कहा, "कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है, ये बजट भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है. पहले बजट का नाम सुनते ही पांच दिन पहले मध्यम वर्ग के लोगों की नींद उड़ जाती थी. हमारी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया. इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे. इनकम टैक्स पर इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं मिला."

'दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनानी है'

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है. मैं आपकी मुसीबत को दूर करने की गारंटी देता हूं. हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है, जो लड़ाई झगड़े के बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे. जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने, संवारने में ऊर्जा लगाए."

पीएम मोदी ने कहा, "इस बार के बजट से दिल्ली के बुजुर्ग को भी बड़ा फायदा होने वाला है. रिटायर कर्मचारियों का टैक्स भी कम होगा और उनकी पेंशन बढ़ जाएगी. सीनियर सिटीजन के लिए बीजेपी वरदान साबित होने वाली है. दिल्ली बीजेपी ने बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन की घोषणा की है. हमारी सरकार बनने पर बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज भी मिलेगा."

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा, "हिंदुस्तान के विकास में हमारे मिडिल क्लास का बहुत बड़ा योगदान है. ये बीजेपी ही है, जो मिडिल क्लास को सम्मान देती है, ईमानदार टैक्सपेयर्स को पुरस्कार देती है. 0-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता. मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी. ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति. कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है."

'NDA सरकार बिहार के लिए दिन-रात काम कर रही'

पीएम मोदी ने कहा, "दशकों तक, जंगलराज वाले लोगों ने, कांग्रेस के लोगों ने, बिहार के लोगों को नजरअंदाज किया, लेकिन आज NDA की सरकार दिन-रात बिहार के लिए काम कर रही है. मखाना बोर्ड की घोषणा करके बिहार के मखाने को सम्मान दिया गया है. बिहार में ज्यादातर मखाना खेती में मेरे दलित परिवार जुड़े हुए हैं और मैं जब उनका कल्याण करता हूं तो ये लोग (कांग्रेस) मजाक उड़ाते हैं."

पीएम मोदी ने रैली में युवाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें. इस बजट में खेल बजट को बढ़ाकर करीब 3,800 करोड़ रुपया कर दिया गया है, खेलो इंडिया अभियान के लिए 1,000 करोड़ रुपया दिया गया है. कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती."

ये भी पढ़ें: Kapil Sibal: कपिल सिब्बल बोले- सुप्रीम कोर्ट में नहीं बची उम्मीद, चुनिंदा जजों को ही दिए जाते हैं संवेदनशील मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget