एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: देवेंद्र फडणवीस ने केजरीवाल से पूछा- टुकड़े-टुकड़े वालों पर मुकदमा चलाने की इजाजत क्यों नहीं देते?

फडणवीस ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में एक प्रकार की असमंजस की स्थिति पैदा की जा रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने की चाह रखने वालों पर मुकदमा चलाने की इजाजत क्यों नहीं देते? 8 महीने से फाइल दबाकर क्यों बैठे हैं? महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जवाब देना होगा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों के बड़े नेताओं को उस राज्य के रहने वाले निवासियों के बीच छोटी-छोटी सभाएं करने की जिम्मेदारी दी है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के देवली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी अरविंद कुमार के समर्थन में सभा कर रहे थे. इस सभा के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में शाहीन बाग और उससे उपजे हालात को जोर शोर से रखा.

फडणवीस ने कहा, ''नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में एक प्रकार की असमंजस की स्थिति पैदा की जा रही है. जिस प्रकार से देश में हालात बनाए जा रहे हैं देश को भीतर से खोखला करने की साजिश रची जा रही है. अभी हमने देखा कि शरजील इमाम नाम के एक शख्स ने कहा कि हम 5 लाख लोग इकट्ठे होंगे और असम को भारत से अलग कर देंगे. हम 5 लाख लोग इकट्ठे होंगे और भारत को नॉर्थ ईस्ट से काट देंगे.'' फडणवीस ने कहा कि ''कोई लोग इकट्ठे हो जाते हैं और कहते हैं हम भारत तेरे टुकड़े करेंगे और ऐसे टुकड़े टुकड़े करने वाले गैंग के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खड़े हैं.''

देवेंद्र फडणवीस ने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा कि ''अगर आप देश के साथ हैं तो फिर देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपियों के मुकदमे की फाइल पर दबाकर क्यों बैठे हुए हैं. देश के टुकड़े टुकड़े करने की बात करने वाले लोगों पर मुकदमा चलाने की फाइल आपके पास 8 महीने से रखी है, आप क्यों नहीं इन देशद्रोही लोगों पर मुकदमा चलाने की इजाजत देते हो?''

फडणवीस यहीं नहीं रुके और कहा, "अगर अरविंद केजरीवाल मानते हैं कि यह लोग देशद्रोही हैं तो फिर इनके साथ क्यों खड़े हैं? इन सवालों के जवाब अरविंद केजरीवाल को देने होंगे." बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग राज्यों के बड़े नेताओं, मुख्यमंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिल्ली के ऐसे इलाकों में खास तौर पर भेजा जा रहा है जहां पर उस राज्य से जुड़ी आबादी रहती है. इन नेताओं को वहां पर छोटी-छोटी सभाएं करने और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन इस सबके बावजूद जो सबसे बड़ा मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिलहाल बना हुआ है वह है राष्ट्रवाद बनाम शाहीन बाग. इसी मुद्दे के आसपास देवेंद्र फडणवीस भी अपने भाषण को रखते नजर आए.

यह भी पढ़ें-

निर्भया कांड: दया याचिका ठुकराए जाने के खिलाफ मुकेश की अर्ज़ी पर SC ने आदेश सुरक्षित रखा, कल आएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget