एक्सप्लोरर

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर सीधी टक्कर से बचे दो विमान, एक कर रहा था टेक ऑफ, उसी वक्त दूसरे फ्लाइट की लैंडिंग

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान को उस समय उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई जब एक दूसरी फ्लाइट लैंड कर रही थी. तत्काल एटीसी ने बड़ा कदम उठाया.

Delhi Airport: दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई थी जबकि एक अन्य विमान उतरने की प्रक्रिया में था. एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई. समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है.

एएनआई के मुताबिक, दिल्ली से बागडोगरा की फ्लाइट यूके725 हाल ही में उद्घाटन किए गए नए रनवे से उड़ान भर रही थी. ठीक उसी समय अहमदाबाद से दिल्ली की विस्तारा फ्लाइट बगल वाले रनवे पर उतरने के बाद उसी रनवे के आखिर की ओर बढ़ रही थी.

एटीसी की सतर्कता से बचा हादसा

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि "दोनों फ्लाइट को एक ही समय में अनुमति दी गई थी लेकिन एटीसी ने तुरंत नियंत्रण ले लिया. ड्यूटी पर तैनात एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) अधिकारी ने विस्तारा की उड़ान को उड़ान रद्द करने के लिए कहा."

उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट तत्काल पार्किंग एरिाय में लौट आई. अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में फिर से ईंधन भरा गया था, ताकि अगर पायलट को बागडोगरा में खराब मौसम का सामना करना पड़े तो वापस दिल्ली लौटने के लिए विमान में पर्याप्त मात्रा में ईंधन हो. साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम भी चेक किया गया.

हो सकता था बड़ा हादसा

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक अगर उड़ान भर रही फ्लाइट को सही समय पर नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान किसी भी विमान या वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है.

वरिष्ठ पायलट और सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के संस्थापक, कैप्टन अमित सिंह ने एएनआई को बताया कि संभावित टकराव से बचने के लिए निकट दूरी वाले रनवे से उड़ान संचालन के लिए बेहतर निगरानी और एसओपी का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता होती है.

यह भी पढ़ें

Mizoram Railway Bridge Collapse: मिजोरम में गिरा रेलवे का निर्माणाधीन पुल, 17 मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget