एक्सप्लोरर

Mizoram Railway Bridge Collapse: मिजोरम में गिरा रेलवे का निर्माणाधीन पुल, 17 मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Mizoram Railway Bridge Collapse: मिजोरम में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह गया. हादसे में कम से कम 17 मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हैं.

Mizoram  Railway Bridge Collapse: मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से बुधवार को कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रेलवे और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं.

दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है. बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई तब लगभग 40 मजदूर वहां मौजूद थे. कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था. दुर्घटनास्थल आइजोल से करीब 21 किमी दूर है.

मिजोरम सीएम ने जताया दुख

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ''आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया. कम से कम 17 श्रमिकों की मौत, बचाव कार्य जारी. इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.''

पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

रेलवे पुल ढह जाने से हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर एक पोस्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, "मिजोरम में पुल हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदनाएं प्रकट करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

प्रधानमंत्री ने कहा, घटनास्थल पर राहत व बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है. उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की. हादसे में घायल हुए हर व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें

West Bengal: 'क्या गारंटी आप घर में बंदूक नहीं रख रहे?' ED की रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी, पीएम मोदी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget