एक्सप्लोरर

दिल्ली एयरपोर्ट पर 'ISI एजेंट' का अजीबोगरीब सरेंडर, काउंटर पर आकर किया खुलासा

नई दिल्ली : राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पाकिस्तानी नागरिक ने खुद को आईएसआई (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) का एजेंट बताया. साथ ही कहा कि वह अब भारत में रहना चाहता है. उसके दावे के बाद सुरक्षा अधिकारियों में अफरातफरी मच गई.

पाकिस्तानी यात्री एयरपोर्ट अधिकारी के पास आया और कहा कि 'मैं ISI का एजेंट हूं'

दरअसल, पाकिस्तानी यात्री एयरपोर्ट अधिकारी के पास आया और कहा कि "मैं ISI का एजेंट हूं, अब और जासूसी नहीं करना चाहता और भारत में रहना चाहता हूं". पाकिस्तानी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे मुहम्मद अहमद शेख मुहम्मद नाम का शख्स दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार को दिल्ली आया.

यह भी पढ़ें : अनंतनाग में पकड़ा गया जिंदा आतंकी, जवानों से हथियार छीनने के दौरान गिरफ्तार

वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के बारे में कुछ सूचना साझा करना चाहता है

वह एयरपोर्ट के हेल्प डेस्क पर पहुंचा और वहां मौजूद महिला से कहा कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के बारे में कुछ सूचना साझा करना चाहता है. उसके बयान पर महिला ने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इस बारे में जानकारी दी गई.

38 साल का रफीक दुबई से यहां एयर इंडिया के विमान से पहुंचा था

38 साल का रफीक दुबई से यहां एयर इंडिया के विमान से पहुंचा था और यहां से उसे काठमांडू जाना था. बहरहाल उसने अगली उड़ान छोड़ दी और हवाई अड्डे के सहायता केंद्र पर पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान रफीक ने कहा कि वह आईएसआई से जुड़ा हुआ है लेकिन अब वह यह काम छोड़कर भारत में रहना चाहता है.

यह भी पढ़ें : अन्ना हजारे को 'बीजेपी का एजेंट' बताने वाले ट्वीट को मनीष सिसोदिया ने किया रिट्वीट!

इस संदिग्ध के पास से ISI के मार्क वाले कुछ दस्तावेज मिले हैं

ABP न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक इस संदिग्ध के पास से ISI के मार्क वाले कुछ दस्तावेज मिले हैं. लेकिन, सुरक्षा एजेंसियां इस सख्स की असली पहचान और दस्तावेजों की सत्यता की जांच करने की कोशिश कर रही हैं. विभाग की शाखा FRRO को इस शख्स के यात्रा से जुड़ी जानकारी इक्कठा करने का काम दिया गया है.

पता लगाएगी कि क्या वो इससे पहले कभी भारत आया था ?

जो ये भी पता लगाएगी कि क्या वो इससे पहले कभी भारत आया था ? एजेंसियां दुबई में इस सख्स की पहचान पता करने की कोशिश भी कर रही हैं. फिलहाल इस शख्स को हिरासत में रखा गया है. अभी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget