एक्सप्लोरर

दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में पहुंची, रात को और गंभीर होने की आशंका

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम ‘सफर’ की ओर से कहा गया कि अगर दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए जाएंगे तो दिल्ली की हवा में ‘पीएम 2.5’ कणों की मात्रा पिछले चार साल के मुकाबले सबसे कम रहने की संभावना है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी का स्तर शनिवार की सुबह बेहद खराब श्रेणी में रहा. सरकारी एजेंसियों और मौसम विज्ञान विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखे जलने और हवा की गति मंद होने से यह एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में भी जा सकती है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम ‘सफर’ की ओर से कहा गया कि अगर दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए जाएंगे तो दिल्ली की हवा में ‘पीएम 2.5’ कणों की मात्रा पिछले चार साल के मुकाबले सबसे कम रहने की संभावना है.

गंभीर हो सकती है एयर क्वालिटी पटाखे न जलाए जाने की स्थिति में दिवाली के समय दिल्ली में प्रदूषण का स्तर “बेहद खराब” श्रेणी में रहने का अनुमान है. सफर की ओर से कहा गया कि पराली जलाने और हवा की गति मंद होने के कारण दिवाली की रात एयर क्वालिटी के “बेहद खराब” से “गंभीर” के बीच की श्रेणी में रहने का अनुमान है.

ये रहा एक्यआई पटाखे जलाए जाने की स्थिति में रविवार की सुबह ‘पीएम 2.5’ कणों की मात्रा में वृद्धि हो सकती है. शहर में सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी सूचकांक (एक्यूआई) 369 दर्ज किया गया. चौबीस घंटे का औसतन एक्यूआई शुक्रवार को 339 और गुरुवार को 314 था. फरीदाबाद में एक्यूआई 323, गाजियाबाद में 412, नोएडा में 362, ग्रेटर नोएडा में 350 और गुरुग्राम में 338 दर्ज किया गया.

NCR में हवा की गति बढ़ने के आसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया है कि इस साल दिवाली के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी में सुधार होने के आसार हैं. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को हल्की बारिश भी हो सकती है.

दिवाली के बाद हो सकता है एयर क्वालिटी में सुधार उन्होंने कहा, “दिवाली के बाद हवा की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी में सुधार हो सकता है. रविवार को हवा की अधिकतम गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है.”आईएमडी के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने कहा कि हवा नहीं चलने और पटाखों के कारण दिवाली की रात एयर क्वालिटी “गंभीर” श्रेणी में जा सकती है. उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है.

ये भी पढ़ें

Diwali 2020: देश में कौन-कौन से राज्य और शहरों में लगा है पटाखों पर प्रतिबंध, यहां जानिए सामने आया अक्षय की फिल्म 'राम सेतु' का फर्स्ट लुक, दमदार अंदाज में दिखे अभिनेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget