एक्सप्लोरर

दिल्ली: अमन विहार में आप नेता की गुंडई, छेड़खानी के आरोपी को पुलिस के सामने अर्धनग्न कर पीटा

दिल्ली में आप नेता ने एक युवक को पुलिस के सामने अर्धनग्न कर इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अधमरा हो गया. युवक ने इस मामले में आप नेता पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

नई दिल्ली: सत्ता का नशा आम आदमी पार्टी के नेताओं पर सर चढ़कर सवार हो गया है. इस नशे में डूबे पार्टी के नेता को न कानून का डर है और न ही पुलिस प्रशासन का भय. दरअसल, आप के पूर्वांचल मोर्चा के ज्वॉइंट सेकेट्री के एक युवक को डंडों से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है. घटना के समय पुलिस के कई जवान वहां मौजूद थे फिर भी वह मूकदर्शक बनकर तमाशबीन बनी रही. आप नेता का बाहुबल इतना था कि उन्होंने पुलिस के सामने पुलिस के ही डंडे से युवक को पीटा. जिस युवक की पिटाई हुई है उसपर छेड़छाड़ का आरोप है. युवक ने आप नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

लाठी डंडो से बेहरमी से पिटाई की ये वीडियो बाहरी दिल्ली के किराड़ी इलाके का है. घटना 14 नवम्बर की है. युवक को आप नेता और स्थानीय लोगों द्वारा पीटा गया. पीटने वालों का गुस्सा इतना था कि युवक को अर्धनग्न करके पीटा गया. इस दौरान स्थानीय लोग तमाशबीन बनकर नजारा देखते रहे. युवक ने बचाव के लिए गुहार लगाई, गिड़गिड़ाया, रहम की भीख मांगी, लेकिन आप नेता पर गुस्सा इस कदर सवार था कि उन्होंने इंसानियत की हदें पार कर विकास को सरेआम पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.

हालांकि, जिस युवक की पिटाई हुई है उस पर और उसके भाई पर कई अपराधिक मामले दर्ज है. विकास के भाई पर 2 साल पहले गैंग रेप का मुकदमा भी दर्ज हुआ था. परिवार का आरोप है कि उसी मुकदमे के समझौते की बात करने के लिए विकास की मां इलाके के विधायक प्रतिनिधि सौरव झा (आप नेता) के पास गई थीं. विकास की मां की माने तो आप नेता ने इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पच्चीस लाख रूपये की मांग की, लेकिन इतने पैसे देने से जब उन्होंने इनकार कर दिया तो नेता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने मौका पाकर विकास की बेरहमी से पिटाई कर दी.

आप नेता ने मामले पर कहा कि युवक की पिटाई करते हुए जो वीडियो सामने आया है उसमें वो ही हैं. उन्होंने कहा कि विकास और उसके साथी इलाके में गुंडागर्दी करते हैं और साथ ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं जिससे सभी लोग परेशान थे. इसी कारण उन्होंने युवक की पिटाई की. उन्होंने कहा कि महिलाओं की इज्जत बचाने के लिए उन्होंने युवक की पिटाई की.

यह भी पढ़ें- नीतीश की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा का नया दांव, कहा- कुशवाहा जाति से होने के कारण परेशान किया जा रहा  गुगली वाले बयान पर सुषमा स्वराज का कुरैशी पर पलटवार, कहा- पाक की पोल खुली, इमरान खान ने सिखों का अपमान किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget